City News Uttar Pradesh
परियोजना अधिकारी के प्रयास दिखाने लगा रंग : डीएम नें किया आवास आवंटन
उत्तर प्रदेश

परियोजना अधिकारी के प्रयास दिखाने लगा रंग : डीएम नें किया आवास आवंटन

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने लाभार्थियों को आवास आवंटन पत्र वितरित किये। इस दौरान यह भी चेतावनी दी गई की जिन अपात्र लोगों नें शासन की नियमावली को धता बताकर आवास पात्र कर लिये हैं वह निरस्त हो रहे हैं। डूडा के परियोजना अधिकारी राकेश जैन इस संदर्भ में पत्रावलियों की गहनता से जांच कर रहें हैं। इससे अपात्रों नें जो आवास आवंटित करा रखें हैं उनमें काफी चिंता है।

परियोजना अधिकारी के प्रयास दिखाने लगा रंग : डीएम नें किया आवास आवंटन
Project officer’s efforts started showing color: DM did the housing allotment

काशीराम शहरी गरीब आवास योजना में नीलम पत्नी तरुण कुमार रैकवार निवासी मोहल्ला कालू कुआं को काशीराम शहरी गरीब आवास योजना के अंतर्गत हरदौली में निर्मित आवासों में ब्लॉक संख्या 47 के आवास संख्या 736 आवंटित किया गया। अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने निर्देश दिया है कि यदि शासनादेश में उल्लेख तथ्यों को छुपा कर आवंटन प्राप्त किया गया है तो वह निरस्त होगा।

परियोजना अधिकारी के प्रयास दिखाने लगा रंग : डीएम नें किया आवास आवंटन
Project officer’s efforts started showing color: DM did the housing allotment

इधर डूडा के परियोजना अधिकारी का कार्यभार जब से राकेश जैन नें संभाला हैं तबसे लंबित आवासों के आवंटन की डंप पड़ी फाईलों की परतें खुलने लगी हैं। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे रखें हैं की पीएम -सीएम शहरी आवासों के आवंटन में लापरवाही नहीं बर्दाश्त होगी।


यह भी बताया की पीएम आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत नगरीय क्षेत्र में 26नवंबर 21 से पूर्व आवेदन करने वाले 964 लाभार्थियों में से 74 को अपात्र माना गया है। उन्हे आपत्ति दर्ज कराने हेतु 1 सप्ताह का समय दिया है । निकायवार अपात्र लाभार्थियों की सूची उनके सम्बन्धित निकायों में चस्पा की गयी है। वे अपनी आपत्ति प्रमाण स्वंय निकाय अथवा डूडा कार्यालय पुनः जांच के लिये दे सकते है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कृषि विश्वविद्यालय में हुआ राम -सीता का अवतरण: आकर्षक रोल में दिखे छात्र

City News Uttar Pradesh

बेसिक शिक्षा अधिकारी “प्रिंसी मौर्या लापरवाह”: निदेशालय नें लगाई “सख्त फटकार”

बांदा में अधिकारियों का फ्लैग मार्च: शांति और सुरक्षा का दिया संदेश

मालती बासू ने कलश यात्रा में लिया भाग: बोली- धार्मिक आयोजनों से समाज में बढ़ता है सद्भाव

विधायक प्रकाश दिवेदी नें लगाई चौपाल : गूंज उठे जनता के “सुर-ताल” !

City News Uttar Pradesh

खबर का असर: जामूं गांव में लटक रही ‘मौत’ कटी, मीडिया की मुहिम से ‘जागा सिस्टम’

ब्रेकिंग न्यूज़