City News Uttar Pradesh
भूसे की तरह ट्रक में भर गोवंश की तस्करी, विहिप कार्यकर्ताओं ने पकड़ा ट्रक, चालक अंधेरे का फायदा उठाकर हुआ फरार
उत्तर प्रदेश

भूसे की तरह ट्रक में भर गोवंश की तस्करी, विहिप कार्यकर्ताओं ने पकड़ा ट्रक, चालक अंधेरे का फायदा उठाकर हुआ फरार

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गोवंशों की तस्करी कर रहे ट्रक को विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा समिति के लोगों ने पकड़ लिया। बताया कि एक तस्कर को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया, जबकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

विश्व हिंदू महासंघ गो रक्षा समिति के जिला संगठन मंत्री नीलांशु त्रिवेदी ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 12 बजे गोशाला का निरीक्षण करने के लिए निकले थे। संघ के पदाधिकारियों के साथ कालिंजर क्षेत्र में संदिग्ध ट्रक को जाते देख उसका पीछा किया गया। पहाड़ी खेरा में रात में तैनात पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक ड्राइवर रात का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। लेकिन वाहन में बैठा एक व्यक्ति पकड़ा गया है। कहा कि ट्रक के कागजात देखे जाने पर पता चला कि ट्रक कानपुर का है। जिसके मालिका का नाम निजाम है।

भूसे की तरह ट्रक में भर गोवंश की तस्करी, विहिप कार्यकर्ताओं ने पकड़ा ट्रक, चालक अंधेरे का फायदा उठाकर हुआ फरार
Banda: The smuggling of cattle stuffed in the truck like straw, VHP workers caught the truck, the driver escaped taking advantage of the darkness

वहीं पकड़े गए साथी का नाम सद्दाम है। कालिंजर के प्रधान राजू श्रीवास ने ट्रक को ले जाकर पहाड़ी खेरा थाने की पुलिस के सुपुर्द किया। समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने कहा कि इन लोगों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत व रासुका जैसी धाराएं लगाकर कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही मौके से भागे चालक को जल्द पकड़ने को कहा गया है। मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा शशांक लखेरा ने जल्द कार्रवाई की मांग की।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल संकट और महिला अधिकारों पर ‘मंथन’: गूंजी ‘भविष्य’ की सबसे ‘बड़ी चुनौती’ !

News : पुलिस ने बरामद किया लापता बच्चा, घर के बाहर से हुआ था अपहरण…

बांदा : जालसाजों ने पार की एक लाख से अधिक की रकम, आईजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा …

City News Uttar Pradesh

बांदा नगर पालिका में नकाररापन और भ्रष्टचार : क्या कर रहे जिम्मेदार ! …

आपरेशन क्लीन: ई-रिक्शा चुराने वाले तीन चोर गिरफ्तार, तीन रिक्शा भी हुए बरामद

City News Uttar Pradesh

आतंकी हमले के खिलाफ अधिवक्ता संघ का विरोध प्रदर्शन: पाकिस्तान का फूंका पुतला

ब्रेकिंग न्यूज़