City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

खुलासा: क्रशर व्यापारी को असलहा गले में सटाकर मारी गई गोली।

 

महोबा। जिले के तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार पर उगाही का आरोप लगाने वाले क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी को गर्दन में पीछे से असलहा सटाकर गोली मारी गई थी। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। इसके अलावा बिसरा सुरक्षित रखा गया है।
शरीर पर एक भी चोट का निशान नहीं है। इंद्रकांत त्रिपाठी ने सात सितंबर को एक वीडियो वायरल कर आईपीएस मणिलाल पर उगाही का आरोप लगाया था। साथ ही कहा था कि उनकी जान को खतरा है। अगर उनकी हत्या होती है तो एसपी, थानेदार समेत दो अन्य व्यापारी जिम्मेदार होंगे।
आठ सितंबर को इंद्रकांत को गोली मार दी गई थी। गंभीर हालत में उन्हें कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार रात उनकी मौत हो गई थी। देर रात डीएम के आदेश पर तीन डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट है कि गोली सटाकर मारी गई है, जो आरपार हो गई थी। गोली लगने से इनफेक्शन फेफड़े तक फैल गया और उनकी मौत हो गई।
इंद्रकात के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पहले इंद्रकांत को जहरीला इंजेक्शन लगाया गया। बेहोश होने के बाद गोली मारी गई। इसलिए पोस्टमार्टम में डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित कर लिया है। चूंकि एक भी चोट की पुष्टि नहीं हुई है। इससे साफ है कि हत्यारों ने उनको पीटा नहीं बल्कि सीधे गोली मार दी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : बहन से मिलने जा रहे युवक का शव सड़क किनारे मिला, भाई का आरोप- रंजिश में पड़ोसियों ने की हत्या …

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कालेज के आठ डाक्टरों का हुआ तबादला, बारह नए डाक्टरों अभी नहीं लिया चार्ज

City News Uttar Pradesh

गोद लिए गांवों में मतदान के प्रति जागरूक करें अधिकारी : डीएम अनुराग

City News Uttar Pradesh

Banda-मंडल के 1.38 लाख मजदूरों को 25.67करोड़ का लाभ

City News Uttar Pradesh

रेलवे में यात्रियों के ‘सपनों’ को मिली नई उड़ान: अब खत्म होगी झंझट और आर्थिक नुकसान

City News Uttar Pradesh

मंडल के तीन तहसीलदार डिप्टी कलक्टर बने …

ब्रेकिंग न्यूज़