City News Uttar Pradesh
मेगा स्वीप कार्यक्रम : अधिक से अधिक मतदान कर जनपद का नाम करें रोशन
उत्तर प्रदेश

मेगा स्वीप कार्यक्रम : अधिक से अधिक मतदान कर जनपद का नाम करें रोशन

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विधानसभा सामान्य निर्वाचन में जनपद के सभी नागरिक 23 फरवरी को अधिक से अधिक मतदान जनपद का नाम देश और प्रदेश में रोशन करें। जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला मजिस्टेªट अनुराग पटेल ने यह विचार शहर के एक मैरिज हाल में आयोजित मेगा स्वीप कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में समाज के सभी वर्गों के लोग अपनी अधिक से अधिक सहभागिता कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का कार्य करें।

मेगा स्वीप कार्यक्रम : अधिक से अधिक मतदान कर जनपद का नाम करें रोशन
Mega Sweep Program: Roshan the name of the district by voting maximum

– आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने की मतदाताओं से अपील

जिलाधिकारी अनुराग पटेल, जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा ‘बड़ा गुरूर है तुझे ऐ सिरफिरे तूफां, मुझे भी जिद है कि दरिया के पार जाना है’। दरिया है 75 प्रतिशत प्लस मतदान और जिद है उससे अधिक वोटिंग कराने की। उन्होंने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की कि वे शत-प्रतिशत मतदान कर जनपद केे 75 प्रतिशत प्लस लक्ष्य को प्राप्त करने में अपना सहयोग करें।

मेगा स्वीप कार्यक्रम : अधिक से अधिक मतदान कर जनपद का नाम करें रोशन
Mega Sweep Program: Roshan the name of the district by voting maximum

मेगा स्वीप कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रेक्षक अशोक कुमार, प्रेक्षक सामान्य विनीता, राणेन्डू सरकार व्यय प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पटेल, स्वीप प्रभारी सुधीर कुमार के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। बाद में उज्जवल भौमिक पुलिस आबजर्वर भी उपस्थित हुए। मेगा स्वीप कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारम्भ मां सरस्वती की वन्दना से हुआ।

मेगा स्वीप कार्यक्रम : अधिक से अधिक मतदान कर जनपद का नाम करें रोशन
Mega Sweep Program: Roshan the name of the district by voting maximum

राजकीय स्पर्श विद्यालय के छात्रों ने ‘हे शारदे मां-हे शारदे मां, अज्ञानता से हमें तार दे मां’’ सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की। मतदाता जागरूकता गीत ‘सुनो बांदा के नर-नारी मेरी बातों पर दो ध्यान, 23/2 को है मतदान’, राजकीय कन्या इण्टर कालेज, सेन्टमैरी इण्टर कालेज, ओमर बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता गीत ‘गुइयां चलों छइयां-छइयां चलो मतदान करें’, राजकीय महिला महाविद्यालय, फातिमा गल्र्स इण्टर कालेज की छात्राओं के द्वारा नाट्य मंचन, आर्य कन्या इण्टर कालेज की छात्राओं के द्वारा ‘मैं वोट डालन जाऊं, संग बहना को ले जाऊं’, आदर्श बजरंग इण्टर कालेज की शिक्षिका छाया सिंह ने ‘ऐ मेरे वतन के लोंगो’, नगर पालिका इण्टर कालेज, सरस्वती बालिका इण्टर कालेज केनपथ की छात्रा अपूर्वा पटेल ने मतदाता जागरूकता लोक गीत के माध्यम से ‘इस चुनाव में दीजिए….’ मनोहर गीत प्रस्तुत कर लोंगो को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। ‘खूब करो मतदान तुम्हारी जिम्मेदारी’ इत्यादि लोक गीतों ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या ने मेगा स्वीप कार्यक्रम में भाग लेने वाले समाज के सभी वर्गों का आभार व्यक्त किया।

मेगा स्वीप कार्यक्रम : अधिक से अधिक मतदान कर जनपद का नाम करें रोशन
Mega Sweep Program: Roshan the name of the district by voting maximum

मेगा स्वीप कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाकांत त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमिताभ यादव, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एमपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र, नगर मजिस्टेªट केशव नाथ गुप्ता, उप जिलाधिकारी पैलानी सुरभि शर्मा, डिप्टी कलेक्टर सौरभ यादव, लाल सिंह यादव, उप निदेशक सूचना भूपेन्द्र सिंह यादव, मुख्य कोषाधिकारी दिनेश बाबू, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी रामपाल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह, सदर तहसीलदार पुष्पक, डिप्टी कलेक्टर प्रशिक्षु स्वेता साहू, डिप्टी कलेक्टर प्रशिक्षु यादुवेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य बजरंग इण्टर कालेज मेजर मिथलेश पाण्डेय, प्राचार्य महिला महाविद्यालय डा. रूपाली गुप्ता इत्यादि अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एंकर डा. इन्द्रवीर सिंह एवं राहुल जैन तथा डा. अर्चना ने किया।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश द्वारा ‘आत्मनिर्भरता’ की हुंकार: बोले – युवाओं को बनाएं ‘रोजगार का निर्माता’

महंगाई डायन खाये जात है, जनता परेशान : विशंभर यादव …

City News Uttar Pradesh

जिला अस्पताल के छह वेंटीलेटर गायब : सीएमएस इसकी करायेंगे खोज

City News Uttar Pradesh

चिट फंड कंपनियों के माया जाल में फंसकर करोड़ों रुपये गंवा चुके हैं बुंदेले

City News Uttar Pradesh

ओवर लोड वाहनों पर चेकिंग का चला चाबुक: 27 वाहनों का हुआ चालान

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा हनुमान जन्मोत्सव पर पूजन: सर्वजन सुखाय एवं हिताय की कामना

ब्रेकिंग न्यूज़