25.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी चुनाव 2022 : मुख्यमंत्री ने विपक्षियों पर किया करारा हमला, कहा- 70 साल से जिन्होंने एक-एक बूंद को तरसाया, उन्हें अपने वोट की चोट से तरसा दीजिए
उत्तर प्रदेश

यूपी चुनाव 2022 : मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा, कहा- 70 साल से जिन्होंने एक-एक बूंद को तरसाया, उन्हें अपने वोट की चोट से तरसा दीजिए

 

महोबा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महोबा के डाक बंगला मैदान में आयोजित चुनावी सभा में विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि बुंदेलखंड वीर वीरांगनाओं की भूमि है। बुंदेलखंड में हर घर नल की योजना साकार हो रही हैं। केन-बेतवा नदी को जोड़ने का काम कर रहे हैं, आने वाले दिनों में महोबा की माटी सोना उगलने का काम करेगी। महिलाओं को गगरी लेकर पानी के लिए जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, हर घर में पानी पहुंचेगा। अब बुंदेलखंड पर्यटन का हब बनेगा। उन्होंने महोबा से भाजपा प्रत्याशी राकेश गोस्वामी और चरखारी सीट से बृजभूषण राजपूत को जिताने की अपील की।

यूपी चुनाव 2022 : मुख्यमंत्री ने विपक्षियों पर किया करारा हमला, कहा- 70 साल से जिन्होंने एक-एक बूंद को तरसाया, उन्हें अपने वोट की चोट से तरसा दीजिए
UP Election 2022: Chief Minister launched a scathing attack on the opposition, said – For 70 years, those who craved every drop, give them the hurt of your vote

– मुख्यमंत्री योगी ने विपक्षियों पर किया करारा हमला

मुख्यमंत्री ने कहा कि 70 वर्षों से बुंदेलखंड को जिन पार्टियों ने एक-एक बूंद पानी के लिए तरसाया है, उन्हें अपने वोट की चोट से एक एक वोट को तरसा दीजिए। ये डबल इंजन की सरकार है, सभी को डबल राशन मिल रहा है। बसपा शासन में गरीबों का पूरा राशन हाथी खा जाता था।
बुंदेलखंड में इतनी फैक्टरी लगाएंगे कि बुंदेलखंड के लोगों को बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी बल्कि बाहर के लोग यहां काम के लिए आएंगे। भाजपा अब रुकने वाली नहीं है, अब भाजपा बुलेट ट्रेन की तरह चलेगी। अन्ना प्रथा की समस्या का पूरा समाधान होगा, गोवंशों का नस्ल सुधार कराया जायेगा। प्रदेश के दो करोड़ युवाओं को टैबलेट व स्मार्ट फोन देने का काम करेंगे। 10 मार्च को डबल इंजन की सरकार बनाइए, हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज होगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अमित का ‘अफसरशाही’ पर चला ‘हंटर’: ‘गुस्सा’ से ‘लापरवाह अफसरों’ के छूटे पसीने !

City News Uttar Pradesh Desk

नारद मोह की लीला में कलाकारों का आकर्षक मंचन : र्शकों का मन मोहा

City News Uttar Pradesh

दिल दहला देने वाली घटना : बांदा की लड़की से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर वहशी ने चलती ट्रेन से फेंका, हालत काफी गंभीर

City News Uttar Pradesh

श्वेत क्रांति हो गई है बदहाल : युवावों के सपने बन गये “मुंगेरी लाल” !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें गोष्ठी में बजट को बताया लोक हितकारी: किया गहन विवेचना

City News Uttar Pradesh

खेत पर काम करने जा रही महिला को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, सड़क पर तड़पकर चली गई जान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़