City News Uttar Pradesh
सुहाग के लिए पत्नी मायके में रख रही थी तीज व्रत, इधर नाराज पति ने उठाया आत्मघाती कदम
उत्तर प्रदेश

ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली खंती में पलटी, चालक की दबकर मौत, वाहन के अनियंत्रित होने से हुआ हादसा

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली खेत में अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। हादसे में चालक की दबकर मौके पर मौत हो गई। घटना से स्वजन बेहाल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली खंती में पलटी, चालक की दबकर मौत, वाहन के अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
Tractor trolley full of bricks overturned in Khanti, driver dies due to uncontrolled vehicle accident

बदौसा थाना क्षेत्र के ग्राम उतरवां निवासी मोनू का 17 वर्षीय पुत्र संतू शुक्रवार शाम लोहरनपुरवा से ट्रैक्टर में अपनी ईंटें लेकर खेत स्थित पुरवा जा रहा था। रास्ते में बाबूपुरवा के पास खेत की खंती में ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। पीछे से पैदल जा रहे बड़े भाई अखिलेश व गांव के लोगों ने जब तक किसी तरह उसे ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। आनन-फानन स्वजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे देखकर मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई के दम तोड़ने की जानकारी जैसे ही स्वजन को हुई भाई अलिखेश समेत सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
अस्पताल में स्वजन की चीख पुकार मच गई। स्वजन ने बताया कि वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पिता के नाम करीब 15 बीघा खेती है। जिसमें वह स्वजन के साथ कृषि कार्य में हाथ बटाता था। थाना प्रभारी बदौसा सभाजीत पटेल ने बताया कि प्रथम ²ष्टया जांच में दम तोडऩे वाले का खुद का ट्रैक्टर है। स्वजन की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

वन विभाग की अपरम्पार लीला : पौध रोपण के नाम पर करोड़ों का कर डाला बंदर बांट !

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम ने जड़ा चाबुक : किसानों का भुगतान दबाए संस्था को नोटिस से हड़कंप

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश पहुंचे मार्ग दुर्घटना में मृतकों के घर: सांत्वना व मदद का आश्वासन

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले: ‘वोकल फॉर लोकल’ से सशक्त होगा भारत, जीएसटी उत्सव में गूंजा मोदी मंत्र

“मोहतरमा जी” दीजियेगा ध्यान : बुजुर्गों की सहायता का टोल नंबर बने ना “लाली पाप” ! …

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें कहा, वीर बाल दिवस भारतीयता की रक्षा की देता है प्रेणना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़