28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
उधारी मांगने पर दबंगों ने की पिटाई तो क्षुब्ध होमगार्ड के बेटे ने पुल से कूदकर दे दी जान
उत्तर प्रदेश

बांदा : उधारी मांगने पर दबंगों ने की पिटाई तो क्षुब्ध होमगार्ड के बेटे ने पुल से कूदकर दे दी जान

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पिटाई से क्षुब्ध होमगार्ड के दुकानदार बेटे ने केन नदी पुल से पत्थरों में कूदकर जान दे दी। उसके पिता का आरोप है कि मोहल्ले के चार दबंग उधारी मांगने पर उसके पुत्र को पीटते हुए कोतवाली तक ले गए थे। जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। पुलिस आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

उधारी मांगने पर दबंगों ने की पिटाई तो क्षुब्ध होमगार्ड के बेटे ने पुल से कूदकर दे दी जान
Banda: When the bullies thrashed for asking for a loan, the son of the angry home guard committed suicide by jumping off the bridge.

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खुटला निवासी होमगार्ड वंशगोपाल गुप्ता की तैनाती सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में है। उनके 23 वर्षीय दुकानदार बेटे सोनू गुप्ता ने बुधवार शाम केन नदी रेलवे पुल से नीचे पत्थरों में छलांग लगा दी। राहगीरों ने उसे कूदते देखा तो आवाज दी। लेकिन तब तक नीचे गिरकर उसकी मौत हो चुकी थी। इससे पुल के ऊपर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह व कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह रजावत आदि ने शव की स्थिति देखी। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस कर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। पीड़ित होमगार्ड पिता ने बताया कि पीडब्लूडी के सामने वह किराने की दुकान किए था।

उधारी मांगने पर दबंगों ने की पिटाई तो क्षुब्ध होमगार्ड के बेटे ने पुल से कूदकर दे दी जान
Banda: When the bullies thrashed for asking for a loan, the son of the angry home guard committed suicide by jumping off the bridge.

मंगलवार रात वह पड़ोसी के यहां उधारी का रुपया मांगने गया था। इसी बात को लेकर सोनू का उनसे विवाद हो गया था। सोनू बचबचाकर अपने घर आ गया। आरोप लगाया कि दबंगों ने घर में घुसकर उसे बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं उसे पीटते हुए चार आरोपित कोतवाली तक ले गए। जिसमें पुलिस ने सोनू का जिला चिकित्सालय में देररात मेडिकल परीक्षण कराया था। डाक्टरी परीक्षण के बाद से सोनू घर नहीं आया था। उसके रात भर घर न आने पर वह खोजबीन करते रहे हैं। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में उसका शव केननदी पुल के नीचे उल्टा पड़ा मिला है। सीओ सिटी व कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि उसका पड़ोसी युवक से लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें उसे चोंटे आई थीं। आरेापितों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पोस्टर्माम रिपोर्ट व जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई आरोपितों के विरुद्ध की जाएगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

फिल्मी स्टाइल में किशोरी के घर पहुंचा प्रेमी: ग्रामीणों ने दबोचकर की धुनाई, फिर पुलिस को सौंपा

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा : पति- पत्नी में झगड़े के बाद नाराज पत्नी ने फांसी लगाई, मौत …

भाजपा नें मेज गोष्ठी पर की बजट चर्चा: लोक हितकारी अलंकरण से किया अलंकृत

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल में धान खरीद व्यवस्था में झोल, खुल गई पोल

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति नें कुपोषण अभियान की कामयाबी के लिये दिखाई सख्ती

City News Uttar Pradesh

व्यापारी के बेटे के अपहरण की कोशिश नाकाम : बालक को बहला कर ले जा रहा था आरोपी

ब्रेकिंग न्यूज़