City News Uttar Pradesh
बांदा जिला अस्पताल से हड्डी रोग के चिकित्सक गायब, भटक रहे मरीज
उत्तर प्रदेश

बांदा जिला अस्पताल से हड्डी रोग के चिकित्सक गायब, भटक रहे मरीज

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला अस्पताल में उपचार व्यवस्था दिन-ब-दिन बेपटरी होती जा रही है। जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मचारियों और चिकित्सकों के बीच लुकाछिपी का खेल चल रहा है, कहीं चिकित्सक गायब हैं तो कहीं स्वास्थ्य कर्मचारी गायब हैं। इन कर्मचारियों का कहीं भी लेखाजोखा दर्ज नहीं है। इतना ही नहीं चेंबर में बैठे चिकित्सक दो-चार मरीज देखने के बाद इधर-उधर खिसक जाते हैं। चिकित्सकों पर भी कोई शिकंजा कसने वाला नहीं है।

बांदा जिला अस्पताल से हड्डी रोग के चिकित्सक गायब, भटक रहे मरीज
Orthopedic doctor missing from Banda district hospital, patients wandering

जिला अस्पताल में हड्डी रोग के पांच चिकित्सक हैं, लेकिन पांच में से कोई चिकित्सक अस्पताल में उपलब्ध नहीं हैं। अब किसी की हड्डी टूटे या फिर सिर फूटे, मरीज को उपचार मिल पाना मुमकिन नहीं है। जिला अस्पताल की उपचार व्यवस्था को पटरी पर रखने के जिम्मेदार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक भी बेतुका जवाब देते हुए कहते हैं कि आवश्यक कार्य से चिकित्सक बाहर हैं, छुट्टी खत्म होते ही वापस आएंगे और उपचार सुलभ हो पाएगा। जिला अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में पांच चिकित्सकों की तैनाती है।

बांदा जिला अस्पताल से हड्डी रोग के चिकित्सक गायब, भटक रहे मरीज
Orthopedic doctor missing from Banda district hospital, patients wandering

मंगलवार को कोई भी चिकित्सक अपने चेंबर में मौजूद नहीं रहा। दूरदराज से आए मरीजों को चिकित्सक न मिलने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोई अपना प्लास्टर कटवाने आया तो कोई प्लास्टर चढ़वाने के लिए घंटों चिकित्स्कों के इंतजार में बैठे रहे। पर्चा काउंटर से भी एक नंबर और दो नंबर के ही पर्चे बनाए जाते रहे। दो नंबर में जबरदस्त मरीजों की भीड़ लगी रही। इतना ही नहीं एक नंबर में भी मरीजों का आना-जाना लगा रहा।

बांदा जिला अस्पताल से हड्डी रोग के चिकित्सक गायब, भटक रहे मरीज
Orthopedic doctor missing from Banda district hospital, patients wandering

बताया जाता है कि हड्डी रोग विभाग में पांच चिकित्सकों की तैनाती है, लेकिन टर्न बाई टर्न एक-एक दिन ही चिकित्सक अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। बाकी दिनों में चिकित्सक अपने घरों में बैठकर नौकरी कर रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एसएन मिश्र ने बताया कि दो चिकित्सक छुट्टी पर गए हैं और दो चिकित्सक शादी में गए हैं। जबकि पांचवां चिकित्सक वीआईपी ड्यूटी पर है। बताया जाता है कि मंगलवार को कोई भी वीआईपी का दौरा नहीं था। बुधवार को भी यही स्थिति रहेगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत और भाई गंभीर: घर में मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

बांदा में अद्भुत शिव भगवान की मूर्ति : गले से फूटी जलधारा

विधायक प्रकाश द्वारा गणतंत्र दिवस पर “प्ले स्कूल” का उद्घाटन: शिक्षा के महत्व पर जोर

City News Uttar Pradesh

बांदा भाजपा समीक्षा में हो गई फेल : समीक्षकों नें दिये खास निर्देश !

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में बच्चियां करती हैं तर्पण, धीरे-धीरे लुप्‍त हो रही अनूठी परंपरा महबुलिया

City News Uttar Pradesh

बांदा में फिर महकने लगी ‘बासमती’ चावल की खुशबू : खेती में बंपर मुनाफा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़