28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा गोवंश प्रकरण: पशुओं को छोड़ने वाले ट्रक व चालकों की तलाश तेज, किसके कहने पर छोड़े मांगा जाएगा जवाब
उत्तर प्रदेश

गोवंश प्रकरण : पशुओं को छोड़ने वाले ट्रक व चालकों की तलाश तेज, किसके कहने पर छोड़े मांगा जाएगा जवाब

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पिछले चार दिसंबर को दस ट्रकों में भरकर गोवंशी पशुओं को पहाड़ी खेरा जंगल में छोडऩे व जिंदा गायों को दफनाने वाले मामले की जांच तेज हो गई है। एमपी के विवेचक थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक व चालकों की तलाश की जा रही है। चालकों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

बांदा गोवंश प्रकरण: पशुओं को छोड़ने वाले ट्रक व चालकों की तलाश तेज, किसके कहने पर छोड़े मांगा जाएगा जवाब
Banda bovine case: Search for trucks and drivers leaving animals intensified, on whose behest the answer will be sought

नरैनी स्थित मंडी से पिछले चार दिसंबर को दस ट्रको में भरकर 250 गोवंशी पशुओं को ले जाया गया था। मध्य प्रदेश के पहाड़ी खेरा जंगल में इन्हें छोड़ दिया गया था। साथ ही घायल व बीमार गोवंशी को जिंदा दफना दिया गया था।

बस एक ही सवाल: गोवंश के गुनहगारों को कब मिलेगी सजा, जनता की जुबान पर बस यही बात
Banda bovine case: Search for trucks and drivers leaving animals intensified, on whose behest the answer will be sought

मध्य प्रदेश पुलिस व वन विभाग इस समय मामले को लेकर अलर्ट मोड में है। पुलिस ने 18 गोवंशी पशुओं का पोस्टमार्टम कराया था। रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। मध्य प्रदेश के बृजपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की विवेचना चौकी प्रभारी पहाड़ी खेरा गिरजा शंकर बाजपेयी को मिली है। विवेचक ने बताया कि गहन रूप से मामले की छानबीन की जा रही है।

बांदा गोवंश प्रकरण: पशुओं को छोड़ने वाले ट्रक व चालकों की तलाश तेज, किसके कहने पर छोड़े मांगा जाएगा जवाब
Banda bovine case: Search for trucks and drivers leaving animals intensified, on whose behest the answer will be sought

जिन ट्रकों में उत्तर प्रदेश की ओर से गोवंशी पशुओं को लाकर पहाड़ी खेरा के जंगल में छोड़ा गया था, उन गाड़ियों को ट्रेस किया जा रहा है। उनके ट्रक ड्राइवरों से बात करने की भी कोशिश की जा रही है। किसके कहने पर वह गोवंश लाकर के यहां छोड़े थे। उन्होंने कहा कि विवेचना लंबी जा सकती है। जांच पूरी होने पर करीब पखवारे भर का समय लग सकता है। ट्रक ड्राइवरों के भी बयान दर्ज हो रहे हैं। मामले में कोई भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। जांच पूरी होने के बाद वह रिपोर्ट पन्ना एसपी को देंगे। उसी के आधार कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हत्या का खुलासा: प्रेमिका और उसके प्रेमी ने मिलकर की थी हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा : डिवाइडर से टकराकर आग का गोला बनी कार, तीन लोग जले जिंदा, कांप उठी रूह

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें बांदा -लखनऊ नई बस सेवा का किया शुभारंभ

बांदा भाजपा में कथित चीटिंग बन गई है चटपटी चर्चा: मित्र नें लगा दिया 45 लाख का चूना !

City News Uttar Pradesh

डान मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी, कड़ी सुरक्षा के साथ मेडिकल कालेज में भर्ती

ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा की खाद वितरण पर सख्त निगरानी: किसानों को मिली राहत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़