29 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
शादी का झांसा देकर युवती के साथ तीन माह तक दुष्कर्म, पीड़िता ने एसपी को बताई आपबीती
उत्तर प्रदेश

शादी का झांसा देकर युवती के साथ तीन माह तक दुष्कर्म, पीड़िता ने एसपी को बताई आपबीती

– विनोद मिश्रा

बांदा। शादी का वादा करके युवतियों का शारीरिक शोषण करने की घटनाओं में इजाफा होता जा रहा है। एक युवती ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसे बहलाकर ले गया और तीन महीने तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही युवक के दोस्तों ने भी उसके साथ मनमानी की। गर्भवती हुई युवती पर युवक गर्भपात कराने का दबाव बना रहा है, धमकी दे रहा है कि अगर गर्भपात नहीं कराया तो जान से मार देगा। पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

शादी का झांसा देकर युवती के साथ तीन माह तक दुष्कर्म, पीड़िता ने एसपी को बताई आपबीती
The girl was raped for three months on the pretext of marriage, the victim told the SP

– तीन माह तक युवक और उसके दोस्तों ने की मनमानी

मटौंध थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के घर पड़ोस का ही युवक आता-जाता था। युवती के उससे प्रेम संबंध हो गए। इस दौरान युवक ने पीड़िता से कहा कि वह प्रधानी का चुनाव जीत जाएगा तो उसके साथ निकाह कर लेगा। शादी का झांसा देकर युवक युवती को कानपुर ले गया और अपने साथ रखे रहा। पीड़िता का कहना है कि युवक ने उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं युवक अपने दोस्तों को भी लाकर मनमानी कराता रहा। पीड़िता के मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी देता था। कुछ दिन पहले युवक पीड़िता को लेकर गांव आ गया। लेकिन वह घरवालों की निगाह बचाकर छिपती रही।

शादी का झांसा देकर युवती के साथ तीन माह तक दुष्कर्म, पीड़िता ने एसपी को बताई आपबीती
The girl was raped for three months on the pretext of marriage, the victim told the SP

– पीड़िता ने एसपी को बताई आपबीती, कार्रवाई का आश्वासन

पीड़िता का कहना है कि वह गर्भवती हो गई है। युवक ने उससे निकाह करने से इनकार कर दिया। युवक बराबर उस पर गर्भपात कराने का दबाव बना रहा है। गर्भपात न कराने पर जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता बुधवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर आपबीती बताई। युवती ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसान युवक का पैर फिसलने से चेक डैम में डूबकर मौत

कोहरे नें सूर्य देव को पछाड़ा, नहीं दे पाये दर्शन, कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई कपकपी

City News Uttar Pradesh

बांदा में “तेरा-ब बालू खदान” बना अवैध खनन का “साम्राज्य” : माफिया के आगे अफ़सर “नतमस्तक” ?

City News Uttar Pradesh

उद्यान विभाग में केशव राम के ‘भ्रष्टाचार की लीला अपरम्पार’ : मौसंबी बिक्री में भी ‘घोटाला’ ?

City News Uttar Pradesh

जीप पलटने से एक श्रद्धालु की मौत, 20 घायल: मंत्री रामकेश पहुंचे अस्पताल

City News Uttar Pradesh

अंकित गुप्ता ने सफाई अभियान को दी रफ्तार: बांदा में “डे-नाइट” सफाई व्यवस्था लागू

ब्रेकिंग न्यूज़