30.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट : सोते समय सिर कूचकर की हत्या
उत्तर प्रदेश

बांदा में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट : सोते समय सिर कूचकर की हत्या

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में चौंकाने वाला क्राइम मामला सामने आया है। यहां बेटे ने पिता की हत्या कर दी। सुबह बुजुर्ग का लहूलुहान शव जमीन पर पड़ा मिला। खुले आंगन से उठकर अंदर बैठने को कहने पर पुत्र ने पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपित डंडा फेंककर गांव में भगवानों के जयकारे लगाने लगा। जिससे ग्रामीण भी दहशत में आ गए। हालांकि बाद में उसे ग्रामीणों ने बांधकर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस व स्वजन मानसिक संतुलन ठीक न होने से घटना करना बता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

बांदा में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट : सोते समय सिर कूचकर की हत्या
Son killed his father in Banda, killed by beating his head while sleeping

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जलालपुर के मजरा गौरा निवासी 70 वर्षीय रामभवन वर्मा का पुत्र रामकुमार सोमवार सुबह खुले आंगन में बैठा था। पिता ने सर्दी से बचने को उसे उठकर अंदर बैठने को कहा तो पुत्र आक्रोशित हो उठा। पुत्र ने डंडे से पिता पर हमला कर दिया। वह कुछ समझ पाते आरोपित पुत्र ने उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। शोर सुनकर जब तक घर में मौजूद मां चंदा देवी व हमलावर की पत्नी रेखा बचाने पहुंचीं तब तक हत्यारोपित पुत्र घटनास्थल में डंडा फेंककर खेतों की ओर भाग गया। इसके बाद गांव में आकर उसने भगवानों के जयकारे लगाना शुरू कर दिया। गांव के लोग उनके ऊपर वह हमला न कर दे, डरे सहमे रहे। बाद में एकजुट होकर ग्रामीणों ने उसके रस्सी से हाथ-पैर घर के नजदीक बांध दिए। पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

बांदा में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट : सोते समय सिर कूचकर की हत्या
Son killed his father in Banda, killed by beating his head while sleeping

सीओ बबेरू सियाराम, कोतवाली प्रभारी कृष्ण कुमार पांडे ने घटनास्थल का मौका मुआयना करते हुए हत्यारोपित पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपित की मां व मृतक के छोटे भाई रामप्रसाद ने बताया कि हमलावर रामकुमार पूजा-पाठ अधिक करता था। इससे इधर चार-पांच दिनों से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। जिसके चलते पिता के अंदर बैठने को कहने पर गुस्साकर उसने घटना कर दी है। मां की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपित के पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। सीओ ने बताया कि आला कत्ल डंडा घटनास्थल से बरामद करने के साथ लिखा-पढ़ी की कार्रवाई पूरी की गई है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम के आदेश ‘हवा-हवाई’: गांवों में बीमारी का आतंक, अफसरों ने उड़ाई ‘भ्रष्टाचार की पतंग’ !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का प्रयास: बांदा सदर विधान सभा में सडकों का बिछेगा जाल

चित्रकूट : आकांंक्षी जनपद नीति आयोग सहयोगी की सड़क हादसे में मौत, बिहार के गया के रहने वाला था पीयूष राज

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाला, ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज

Banda : गजब, तीन दिन पहले मरी महिला जिंदा निकली, पिता ने पति समेत छह के विरुद्ध दर्ज कराई थी दहेज हत्या की रिपोर्ट …

City News Uttar Pradesh

शजर उद्योग को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, जनपद के शिल्पियों की आर्थिक उन्नति के खुले द्वार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़