City News Uttar Pradesh
अनाथ एवं पुलिस परिवार के बच्चों के बीच अफसरों ने बांटी खुशी
उत्तर प्रदेश

अनाथ एवं पुलिस परिवार के बच्चों के बीच अफसरों ने बांटी खुशी …

 

– अनाथालय के अलावा पुलिस लाइन पहुंचकर आईजी, एसपी ने बच्चों के बीच मनाई दीवाली
– उपहार देकर बच्चों का बढ़ाया उत्साह

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दीपावली पर्व पर रंेज के आईजी एवं पुलिस अधीक्षक, एएसपी, सीओ सिटी आदि अफसर शहर के अनाथालय सहित पुलिस लाइन पहुंचे। जहां उन्होंने बच्चों को उपहार वितरित किए। त्यौहार का गिफ्ट पाकर बच्चों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
जनपद में दीपावली का त्यौहार बड़े ही शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। सुरक्षा को लेकर जहां पुलिस अधिकारी चैकन्ना रहें। वहीं जगह-जगह फोर्स की चहल-पहल भी देखने को मिली। दीपावली पर्व में पुलिस अधिकारियों की दरियादिली भी देखने को मिली।

अनाथ एवं पुलिस परिवार के बच्चों के बीच अफसरों ने बांटी खुशीऐसे तमाम गरीब परिवार भी हैं जो गरीबी के अभाव में हंसी-खुशी के साथ त्यौहार न मना पाने के लिए विवश है। उनके बच्चे भी मुंह ताक रहे है। ताकि वह भी अन्य बच्चों की तरह फुलझरी व पटाखे दाग कर त्यौहार की खुशियां मना सके। जानकारी में कोई गरीब परिवार त्यौहार मनाने से वंचित न रह जाए, इसको लेकर रंेज के आईजी के सत्यनारायण एवं एसपी अभिनंदन ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वह अपने क्षेत्रों में गरीब तथा अनाथ बच्चों को चिन्हित कर उन्हें मिष्ठान तथा फुलझरी, पटाखे आदि वितरित करें।

निर्देशन के पश्चात आईजी के सत्यनारायण, एसपी अभिनंदन, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा बलखंडीनाका स्थित अनाथालय आश्रम पहुंच कर अनाथ बच्चों के साथ-साथ पुलिस लाइन पहुंचकर पुलिस परिवार के बच्चों के बीच त्यौहार की खुशियां बांटी। उन्हें पटाखे, फुलझरी आदि वितरित किए। इसके पश्चात शहर के कई गरीब परिवारों को भी त्यौहारी सामग्रियां वितरित कीं। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा, सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अजमेर सिंह आदि मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट : कुख्यात डकैत बलखडिय़ा के मददगार को पांच साल की कारावास, पाठा के जंगलों में थी कभी नाम की दहशत …

City News Uttar Pradesh

अंर्तजनपदीय वाहन चोरों का पुलिस ने किया पर्दाफाश: छः सदस्य गिरफ्तार, 50 लाख रुपए का सामान हुआ बरामद

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें तन -मन एवं श्रम कमल खिलाने के लिये किया समर्पित

City News Uttar Pradesh

Banda : बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी, कोरोना का हुआ शिकार, जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव …

City News Uttar Pradesh

एआई रोबोट रखेगा रेलवे ट्रैक पर नजर, हादसे से पहले मिलेगा अलर्ट

तेज रफ्तार ने छीनी ज़िंदगी: खेत से लौट रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, तोड़ा दम

ब्रेकिंग न्यूज़