- ( ब्यूरों रिपोर्ट )
मुरादाबाद। मुरादाबाद में बीमा पॉलिसी करने की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। दो महिलाएं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद कांशीराम नगर स्थित एक मकान से पश्चिम बंगाल की दो युवतियों को मुक्त कराया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी बीमा पॉलिसी करवाने वाले लोगों को लड़कियां भी उपलब्ध कराते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

सीओ इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ महिला और पुरुष शहर में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चला रहे हैं। इसी सूचना पर सिविल लाइंस थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह की टीम को साथ लेकर शुक्रवार रात पुलिस ने दीन दयालनगर में एक घर पर दबिश दी थी। वहां से पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की तो अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिली थी।

इसके बाद पुलिस ने मझोला थाना क्षेत्र में बुद्घि विहार स्थित एक मकान पर दबिश दी। यहां से पुलिस ने दो महिलाएं और दो युवकों को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा कांशीराम नगर से दो युवतियां को मुक्त कराया गया। दोनों युवतियां पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग की रहने वाली हैं और दिल्ली में रहकर स्टडी कर रही थीं। पुलिस का दावा है कि सेक्स रैकेट चलाने में दो महिला और तीन युवक गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपी एक महिला उत्तराखंड के काशीपुर की रहने वाली हैं, जबकि दूसरी महिला अमरोहा निवासी है। वह मुरादाबाद में ही रह रही है।

इसके अलावा तीन पुरुष राहुल दास, बाबू उर्फ धीरज और राजू उर्फ नीरज को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी शहर में अलग-अलग जगह किराये पर रहते हैं। सीओ सिविल लाइंस इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि दोनों आरोपी महिलाओं के साथ ही राहुल दास व बाबू उर्फ धीरज निजी बीमा कंपनी में बीमा पॉलिसी करते हैं। लोगों को बीमा बेचने के लिए ये सभी उन्हें सेक्स सर्विस मुहैया कराते थे। इसके लिए मुरादाबाद के बाहर से लड़कियों को नौकरी के बहाने बुलाकर उनसे देह व्यापार कराते थे। सीओ ने बताया कि इस गिरोह के अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
