City News Uttar Pradesh
आयुक्त दिनेश सिंह का निर्देश : सभी अधिशाषी अधिकारी सुबह करें शहर भ्रमण
उत्तर प्रदेश

आयुक्त दिनेश सिंह का निर्देश : सभी अधिशाषी अधिकारी सुबह करें शहर भ्रमण …

– प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों पर हो कार्रवाई
– रात में कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां करें भ्रमण, उठाएं कचरा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मयूर भवन सभागार में चित्रकूटधाम मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने मंडल के सभी अपर जिला अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत, बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी के साथ बैठक की। बैठक में अधिशासी अधिकारियों नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत को निर्देश दिए गए कि शहर में गंदगी दिख रही है। कई जगहों पर अंधेरा रहता है। शहर की मुख्य चौराहों, बाजारों तथा सड़कों पर रात में रोस्टर बनाकर साफ सफाई कराएं। दिन में भीड़ होने के कारण कार्य सही ढंग से नहीं हो पाता। इसलिए रात में कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां घूमती रहें, जहां कहीं भी कूड़ा पड़ा हुआ या इकट्ठा दिखाई दे, उसको साफ किया जाए।


बैठक में आयुक्त दिनेश कुमार सिंह ने अपर जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग रोका जाए और चालान किया जाए। आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका या नगर पालिका परिषद सुबह शहर का भ्रमण करें। देखें कि जहां पर आम जनता सुबह मार्निंग वाक करती है, वहां पर गंदगी न हो। रोशनी की कमी न हो। सड़कें ठीक-ठाक हो। अपर जिला अधिकारी को निर्देश दिए गए कि इंटरलाकिंग टाइल्स के मानक की जांच करने वाली मशीन जो नगर पालिका में है, उसकी जांच कर ली जाए। नगर पालिकाओं द्वारा जहां पर इंटरलाकिंग का कार्य किया जा रहा है, उस मशीन द्वारा टाइल्स की गुणवत्ता की जांच की जाए। प्रशासकीय अधिकारी नगर पालिका तथा नगर पंचायतों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक वार्ड में भ्रमण कर फागिंग एंटी लार्वा का छिड़काव करा दिया जाए।

आयुक्त दिनेश सिंह का निर्देश : सभी अधिशाषी अधिकारी सुबह करें शहर भ्रमण
आयुक्त ने कहा कि एंटी लार्वा का छिड़काव न कराए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत करने के लिए उनके घर जाएं मास्टरों को प्रोत्साहित किया जाए। जो अध्यापक अच्छा काम करें, अच्छे से बच्चों को पढ़ा रहे हैं, उनको सम्मानित भी किया जाए। निर्देश दिए गए कि किसी भी समय मेरे द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया जाएगा अगर यह संज्ञान में आता है कि विद्यालय में बच्चे नहीं आ रहे हैं तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ अच्छे आचरण की भी शिक्षा दी जाए जैसे बड़ों को देखकर बच्चे सम्मान करें उनका चरण स्पर्श करें नमस्ते करें घर से स्कूल आने पर अपने मां-बाप या अभिभावकों के पैर छूकर आए तथा बड़ों का सम्मान करें।

खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि गांव के प्रधानों के साथ स्कूल में एक बैठक कर रणनीति बना ली जाए कैसे गांव में शिक्षा की व्यवस्था को और अच्छा बनाया जा सके। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान में जो शिक्षा की समिति है वह प्राथमिक विद्यालयों में अवश्य जाएं तथा पीछे बैठकर यह देखें कि विद्यालय में पढ़ाई कैसे हो रही है मिड डे मील में दिए जाने वाले आने को खाकर चेक करें कि मिड डे मील में दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता कैसी है। ग्राम प्रधान की अपेक्षा की गई कि जो बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं उनके अभिभावकों से अपील करें कि बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें यह उनके भविष्य का सवाल है। आयुक्त धाम मंडल बांदा सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो अभिभावक अपने बच्चे को स्कूल ना भेजें उनके घर जाएं तथा उनको समझाएं इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण भी करें एक ग्रुप बनाएं तथा उसमें अधोहस्ताक्षरी को भी जोड़ें।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया ने सपा पर साधा निशाना, बोली सिर्फ एक वर्ग के लिए किया काम

City News Uttar Pradesh

बेटियों को लाभ देने में चित्रकूट मंडल में अव्वल : बालिकाओं की मददगार बन रही कन्या सुमंगला योजना

लेक्चरार पत्नी ने पति को पीटा, भाई से टांग तुड़वाई: पति बोला- मैंने उसे पढ़ाया, नौकरी मिली तो नहीं देती तव्वजो

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : इटावा में दहाड़े अखिलेश, कहा भाजपा चाहे जिस चेहरे पर चुनाव लड़े सत्ता से बेदखल करेगी जनता …

सड़क हादसे में किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, टेंपो चालक गिरफ्तार

बांदा की गर्मी में कुत्ते हो रहे खूंखार: लगभग रोजाना लोगों को बना रहे शिकार

ब्रेकिंग न्यूज़