31.1 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
पालिका माफिया की कहानी और तिजोरी बनें शौचालय, स्ट्रीट लाइटें बंद
उत्तर प्रदेश

पालिका माफिया की कहानी और तिजोरी बनें शौचालय, स्ट्रीट लाइटें बंद …

– विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा पालिका परिषद के सार्वजनिक शौचालय तिजोरी बन गये हैं। उनमें ताले लटक रहें हैं। कैसे इन शौचालय रूपी तिजोरियों का ताला खुले जनता परेशान हैं। स्ट्रीट लाइटों में इतना भ्रष्टचार है किएक चौथाई शहर अंधेरे में डूबा है। बिजली विभाग का पटल जो लिपिक देख रहा है वह सफ्लायर ठेकेदार की मिली भगत से मालामाल है।

यहां तक हवा उड़ाये है कि पालिका प्रभारी को भी खुश कर मुठ्ठी में जकड़ लिया है। स्ट्रीट लाइटों का काम कर रहे ठेकेदार नें जो मेडिकल कालेज कीओर जाने वाले मार्ग में पोल लाइटों में जमकर धन कूटा और विभाग कुटवाया ! पालिका और नगर पंचायतों की लाइट व्यवस्था का यह माफिया के नाम से कुख्यात है ?

पालिका माफिया की कहानी और तिजोरी बनें शौचालय, स्ट्रीट लाइटें बंद
विभागीय लिपिक के निकम्मापन की दास्तां यह है कि कई इलाकों में स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। अवस्थी पार्क, सट्टन तिराहा, जिला परिषद,जेल रोड से पुलिस लाइन तिराहा, केवटरा चौराहे से लेकर केन नदी रोड बैरियरल,नया ओवर ब्रिज पुल, कचहरीसेमहाराणा चौक आदि कई इलाकों में स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं। शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। राहगीरों को परेशानी हो रही है। चोर उचक्कों का डर सताता है। इसी तरह लाखों रुपये की लागत के सार्वजनिक शौचालय बनाए गए । इनमें ताले लटक रहे हैं। लोगों को इसका फायदा नहीं मिल पा रहा।

पालिका माफिया की कहानी और तिजोरी बनें शौचालय, स्ट्रीट लाइटें बंद
हालांकि नगर पालिका केजागरूक अधिशासी अधिकारी बुधि प्रकाश नें इस सन्दर्भ में शौचालय खुलवाने और स्ट्रीट लाइट शीघ्र ठीक कराने का आश्वासन दिया है। लेकिन पालिका प्रभारी और अधिशासी अधिकारी की छवि को सार्वजिक तौर पर बट्टा लगाने वाला बिजली सफ्लायर ठेकेदार और लाखों-लाख में टेंडरों की जालसाजी रच पालिका को चूना लगाने वाले की तह में जाकर यह अधिकारीगण गभीर जांच करायेंगे , यह भी बड़ी चुनौती से कम नहीं है!क्योकि इसके बारे में माशहूर है कि “ऐसा कोई बचा नहीं, जिसको इसने ठगा नहीं” !

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

केन नदी खतरे से नीचे उतरी और यमुना का लाल निशान से ऊपर सफर

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश में ‘जनसेवा की दिव्य शक्ति’ : खेतों की चौपाल से जनता के ‘दिलों’ में छाए

City News Uttar Pradesh

बांदा : छत पर सो रहे किसान की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या, फैली सनसनी …

बाईपास में गूंजा सेवा संकल्प: पीएम के 25 साल के जनसेवा ‘सफर’ को किया नमन

City News Uttar Pradesh Desk

पूजा के दौरान ‘हिली’ माँ काली के ‘गले की माला’: श्याम मोहन को मिला आशीर्वाद, वीडियो वायरल

City News Uttar Pradesh Desk

पूर्व ब्लॉक प्रमुख को गाड़ी रोक कर रास्ते में मारी गोली : हमलावर फरार

ब्रेकिंग न्यूज़