24.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर हादसा, पानी भरे गड्ढे में डूबकर मजदूर की मौत
उत्तर प्रदेश

निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर हादसा, पानी भरे गड्ढे में डूबकर मजदूर की मौत …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। Bundelkhand Expressway Accident निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पानी भरे गड्ढे में नहाने गए मजदूर की पैर फिसलने से डूबकर मौत हो गई। ठेकेदार व अन्य मजदूर उसे पानी से बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर लिखा-पढ़ी की। घटना की सूचना उसके स्वजन को दी गई है।


बिहार के जनपद छपरा अंतगर्त थाना सहाजीतपुर ग्राम सिसंई निवासी छट्टू प्रसाद का 32 वर्षीय पुत्र विश्वकर्मा प्रसाद गांव के मिश्रीलाल के साथ सात सितंबर को देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जारी गांव में बन एक्सप्रेस वे में मजदूरी करने आया था। शुक्रवार को वह बिहार निवासी जलेश्वर के साथ पुल के खोदे गए पानी भरे गड्ढे में नहाने गया था। जहां हाथ धुलते समय अचानक उसका पैर फिसल गया। इससे वह पानी भरे गड्ढे में डूबने लगा। साथ मौजूद मजदूर ने अपनी साफी फेंककर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह पानी के अंदर समा गया। जलेश्वर ने उसे डूबता देखकर शोर मचाया।

जिसमें ठेकेदार अरविंद गुप्ता व अन्य मजदूर भागकर मौके पर पहुंचे। मजदूरों ने करीब 15 से 20 मिनट में उसे पानी से खोजकर बाहर निकाल लिया। लेकिन इस बीच उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। आनन-फानन उसे प्राइवेट साधन से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर हादसा, पानी भरे गड्ढे में डूबकर मजदूर की मौत

मजदूर जलेश्वर ने बताया कि उसने शैंपू मंगवाया था। शैंपू लेकर लौटने पर वह डूबते हुए मिला था। पुलिस लाइन के एसआइ सुजीत कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा कराया गया है। उसके स्वजन को फोन पर घटना की सूचना दी गई है। उसके तीन बेटे हैं। जमीन न होने से पत्नी रेनू व तीन बच्चों के परिवार का वह शटरिंग लगाने की मजदूरी करके भरण-पोषण करता था।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी चुनाव 2022: रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अब आमने-सामने, शुरू हो गया ‘सोशल मीडिया वॉर

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में है रहस्यमयी किला: गुफा में दो शिवलिगों के होते हैं एक साथ दर्शन

बाख़बर -होशियार बांदा में बिक रहा है जहर: खाद्य सुरक्षा विभाग बना मौत का सौदागर ?

City News Uttar Pradesh

Banda : लापरवाही पड़ी भारी, दो लेखपालों को एसडीएम ने किया निलंबित…

City News Uttar Pradesh

अब तो होगी बल्ले- बल्ले : मुख्य मंत्री योगी नें बुंदेली किसानों के लिये तैयार की धन योजना

बांदा में शिक्षा व्यवस्था में “कीड़ा” हावी : हेड मास्टर हुये निलंबित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़