City News Uttar Pradesh
चौवालिस लाख पौधरोपण की हकीकत,पर पड़ जाऐगा आंकड़ी पर्दा !
उत्तर प्रदेश

चौवालिस लाख पौधरोपण की हकीकत, पर पड़ जाऐगा आंकड़ी पर्दा ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बारिश के बीच रोपे गए 44 लाख से अधिक पौधे किस अवस्था में है, अब इसकी हकीकत जानने में सत्यापन में आंकड़े बाजी का खेल शुरू हो गया है। इसकी रिपोर्ट सत्यापन टीम में शामिल अधिकारियों को देनी है।

चौवालिस लाख पौधरोपण की हकीकत, पर पड़ जाऐगा आंकड़ी पर्दा !

जिले में हरियाली बढ़ाने को इस वर्ष 44 लाख 53 हजार 250 पौधारोपण का लक्ष्य मिला था। इसमें 10 लाख 68 हजार अकेले वन विभाग का है। शेष 27 विभागों ने 23 लाख 85 हजार से अधिक पौध रोपित किए जाने का लक्ष्य पूरा करने का दावा किया है। चार जुलाई को पूरे प्रदेश में 25 करोड़ पौधरोपण के लक्ष्य को पूरा किया गया था। तब जिले को मिले लक्ष्य में करीब 80 फीसद पौधे रोपित किए गए थे। शेष 20 फीसद पूरी जुलाई में रोपे गए हैं। पौधारोपण का जियो टैग कराया जा रहा है। साथ ही सत्यापन भी शुरू हो गया है। निवर्तमान जिलाधिकारी आनंद सिंह के निर्देश पर विभागों द्वारा पौधारोपण का सत्यापन पूरा किया जाना था। अब उनके तबादले से सत्यापन करने वालो में बल्ले-बल्ले है।


शासन व प्रशासन की ओर से वन विभाग के साथ सभी अन्य विभागों को पौधारोपण का अलग-अलग लक्ष्य दिया गया था। पता चला है कि इसमें कई विभागों ने पिछले वर्ष के पौधों को तो कुछ ने फर्जी ढंग से पौधारोपण करने का दावा किया है। पिछले दिनों मृदा परीक्षण विभाग में सैकड़ों सूखे पौधे पड़े मिले थे। वनाधिकारी संजय अग्रवाल की माने तो जिले में पौधारोपण का लक्ष्य जुलाई में पूरा कर लिया गया था। विभागों द्वारा पौधारोपण का सत्यापन कराया जा रहा है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मुख्यमंत्री योगी का बड़ी कार्रवाई की ओर इशारा: झांसी-ललितपुर के अफसरों से बेहद खफा दिखे सीएम, कहा – लापरवाह अधिकारी बख्शा नहीं जाएगा

गणतंत्र दिवस पर आयुक्त अजीत व डीआईजी राजेश एस का संदेश: संविधान व कर्तव्य से सशक्त होगा भारत

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक प्रकाश का प्रयास : 2023 तक हर परिवार के पास हो अपना आवास

City News Uttar Pradesh

महिला से दुष्कर्म के आरोपी को “दस साल” का कारावास : 16 हजार रुपये का जुर्माना

City News Uttar Pradesh

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत की ‘रणनीति’ : पंचायत चुनाव बना 2027 का सेमीफाइनल

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने ‘शोक’ में भी सुनी जनसमस्यायें : पेश किया ‘अनूठा उदाहरण’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़