28 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
महान देशभक्त व कुशल प्रशासक थे गोविंद बल्लभ पंत : डीएम आनंद
उत्तर प्रदेश

महान देशभक्त व कुशल प्रशासक थे गोविंद बल्लभ पंत : डीएम आनंद …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती सरकारी कार्यालयों, स्कूल, कालेज, महाविद्यालयों में धूमधाम से मनाई गई। कई जगह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का प्रसारण यूट्यूब चैनल द्वारा किया गया। ‘आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरीचौरा शताब्दी समारोह की श्रृंखला के अंतर्गत विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रम हुए।


आजादी का अमृत महोत्सव व चौरीचौरा शताब्दी समारोह के तहत भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती समारोह का मुख्य आयोजन शहर के आर्यकन्या इंटर कालेज के सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह, विद्यालय प्रबंधक शमीम बानो ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में जिलाधिकारी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर भारतरत्न गोविद बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण किया। उपस्थित सभी अतिथियों ने भी माल्यार्पण किया।

महान देशभक्त व कुशल प्रशासक थे गोविंद बल्लभ पंत : डीएम आनंद

मुख्य अतिथि के रुप में जिलाधिकारी ने पंत जी के बारे में छात्राओं के समक्ष विचार व्यक्त किए। कहा कि वह महान देशभक्त, कुशल प्रशासक, सफल वक्ता, तर्क के धनी तथा लेखनी से सशक्त थे। वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। बाद में देश के गृहमंत्री के रूप में दायित्व का निर्वहन किया। सन् 1957 में महान देशभक्त कुशल प्रशासक को भारत रत्न से विभूषित किया गया। साथ ही जयंती पर लोक भवन लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का प्रसारण ऑनलाइन यूट्यूब के माध्यम से बच्चों को दिखाया गया।

महान देशभक्त व कुशल प्रशासक थे गोविंद बल्लभ पंत : डीएम आनंद

कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य शाइस्ता सिद्दीकी ने किया। प्रबंधक शमीम बानो ने अतिथियों का आभार जताया।इसी तरह राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जयंती समारोह आयोजित हुआ। प्राचार्य डा. दीपाली गुप्ता ने सहयोगियों के साथ पं. गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। जिले के अंतर्गत आने वाले राजकीय/अशासकीय, सहायता प्राप्त/स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ।

नोडल प्रभारी डा.दीपाली गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव व चौरीचौरा शताब्दी समारोह की श्रृंखला के अंतर्गत विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में आयोजित किया गया। राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में प्राचार्य डा.रामभरत सिंह तोमर, डा.राजेश कुमार, डा.गरिमा द्विवेदी, उत्तम दीक्षित आदि ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। डा.विवेक कुमार पांडेय ने संचालन किया। इसी तरह परिषदीय विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित हुआ।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कुएं में उतराते मिले सगी बहनों के शव : भाई से झगड़ा होने के बाद हुईं थीं लापता, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

सर्दी और कोहरे नें धान खरीद पर मारी ठोकर: एफ सीआई कर रहा रिजेक्ट

City News Uttar Pradesh

मंत्री और अध्यक्ष ने मनाई जीएसटी कटौती की खुशी: व्यापारियों को खिलाई मिठाई

City News Uttar Pradesh

यूपी : प्राइमरी स्कूलों के 1.55 करोड़ छात्रों का हो गया आधार वेरिफिकेशन, मुख्यमंत्री योगी ने तेजी लाने के दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh

विद्युत तारों की स्पार्किग से दूकान मे लगी आग, 5 लाख का सामान खाक

दहेज लोभियों की अग्रिम जमानत अर्जी हुई खारिज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़