City News Uttar Pradesh
कांग्रेसियों ने सरकार खिलाफ निकाला मार्च, भाजपा गद्दी छोड़ों का नारा किया बुलंद
उत्तर प्रदेश

कांग्रेसियों ने सरकार खिलाफ निकाला मार्च, भाजपा गद्दी छोड़ों का नारा किया बुलंद …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंगलवार को बबेरू विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेसियों ने कांग्रेस जनों ने बबेरू में भाजपा गद्दी छोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम मार्च पास्ट किया। बबेरू में मर्का तिराहा से पदयात्रा शुरू हुई जो बबेरू भ्रमण करते हुए गाँधी पार्क बबेरू में सभा में परिवर्तित होकर समाप्त हुई।

 

कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता सैकड़ों की तादाद में पदयात्रा कार्यक्रम में सम्मिलित रहे सभी झंडे व हाथों में भाजपा गद्दी छोड़ो, इंकलाब जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारों की तख्तियां लिए हुए थे तथा बुलंद आवाज में नारे लगा रहे थे पद यात्रा कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे जिला महासचिव गजेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि अभी तो यह शुरुआत है और आगे यह प्रदर्शन गली-गली गांव-गांव आयोजित किए जाएंगे।

कांग्रेसियों ने सरकार खिलाफ निकाला मार्च, भाजपा गद्दी छोड़ों का नारा किया बुलंद

उन्होंने कहा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प है। कार्यक्रम के सरपरस्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे ने आम जनता से आह्वान किया कि हमारी पार्टी का साथ दें।

उन्होंने कहा की देश को बदहाली की ओर धकेला जा रहा है बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है, किसान मजदूर, व्यापारी, सभी तबाह हो चुके हैं, काम धंधे चौपट हो चुके हैं, किसान आत्महत्या कर रहा है, मजदूर को काम नहीं मिल रहा है तो वह फांसी लगा रहा है, महिलाएं असुरक्षित है, नौजवानों के पास ना ढंग की शिक्षा है ना ही नौकरियां है।

कांग्रेसियों ने सरकार खिलाफ निकाला मार्च, भाजपा गद्दी छोड़ों का नारा किया बुलंद

बांदा कांग्रेस पार्टी ने जो संकल्प उठाया है कि वह आम जनता की हालत के लिए अब आवाज बुलंद करेगी, अब चुपचाप यह सब ना देख पाएगी। बबेरू के इस कार्यक्रम में प्रमुख रुप से जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू सहित पूर्व जिलाध्यक्ष मुख्य अतिथि साकेत बिहारी मिश्रा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनय सिंह शानू, राष्ट्रीय छात्र संगठन जिलाध्यक्ष शनि पटेल, शहर उपाध्यक्ष अशोक वीर चौहान, राघवेन्द्र श्रीवास्तव प्रदेश सचिव सोशल मीडिया, बाँदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, शहर महासचिव इबाद सिद्दीकी, ओबीसी प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला, प्रदेश प्रवक्ता अनूप पटेल, अमित सिंह पटेल, आदित्य स्वरूप पाण्डेय, रामानुज भौरहा, निर्भय सिंह पटेल, सीताराम कोटार्य, जिला महासचिव युवा कांग्रेस केशव पाल, ब्रजेश मिश्रा, गेंदा प्रसाद यादव आदि सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

“अमन” प्रकरण पर भाजपा नेता सक्रिय : प्रकाश नें पीड़ित परिवार को दिलाई पुलिस व्यवस्था …

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश मछली शहर में बनें आकर्षण का केंद्र : जन-जन में जगाया मोदी के प्रति विश्वास

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें पुस्तक मेले का किया अवलोकन: अध्यात्म एवं सतमार्ग के क्षेत्र में बताया उपयोगी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बोले: आत्मनिर्भर भारत के लिए हर घर से उठेगी स्वदेशी की मशाल

City News Uttar Pradesh

नरक चतुर्दशी पर ‘यम दीप’ से रोशन हुआ बांदा: छोटी दिवाली पर ‘पटाखों’ से गूंजा शहर

City News Uttar Pradesh Desk

पशुओं से भरा तेज रफ्तार कंटेनर पलटा: बीस भैंसों की हुई मौत, तीन लोग हिरासत में

ब्रेकिंग न्यूज़