City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : भाई-बहन कुएं में गिरे, ग्रामीणों ने निकाला बाहर, जिला अस्पताल में कराया भर्ती …

 

– जिला अस्पताल में कराया गया उपचार, बच गई जान
– देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव में हुई घटना

  • रिपोर्ट – रामबाबू निषाद

बांदा। खेलते समय मासूम भाई बहन गहरे कुएं में गिर गए। पड़ोसियों ने किसी तरह कुएं में उतरकर मासूम भाई बहनों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां उनका उपचार किया गया। वहां दोनो बच्चे स्वस्थ हैं। इधर, बच्चों के पिता का आरोप है कि जिला अस्पताल में ओपीडी में बैठे चिकित्सक ने बच्चों को देखा तक नहीं। बाद में ट्रामा सेंटर में बच्चों का उपचार किया गया।


देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव निवासी कविता (5) पुत्री विजय कुमार मंगलवार की सुबह अपने मासूम भाई बेटू (2) को लेकर कुएं की जगत में खेल रही थी। इसी बीच बेटू खेलते हुए कुएं में जा गिरा। भाई को पकड़ने के चक्कर में कविता भी कुएं में जा गिरी। आसपास के लोगों ने देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण दौड़ पड़े। पड़ोस का ही एक रस्सी के सहारे तत्काल कुएं में उतरा। 100 फिट गहरे कुएं से करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद दोनो बच्चों को अचेत हालत में पानी से बाहर निकाला। दोनो बच्चों को तत्काल ट्रामा सेंटर लाया गया। इलाज के दौरान दोनो बच्चों को बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया।

कुछ ही देर के बाद दोनो की हालत फिर बिगड़ गई। तीमारदार बाल्य रोग विशेषज्ञ के यहां पहुंचे। बाल्य रोग विशेषज्ञ ने दोनो बच्चों को हाथ तक नहीं लगाया। पिता विजय कुमार का आरोप है कि चिकित्सक ने उसके साथ अभद्रता भी की। मजबूर होकर दोनो बच्चों को दोबारा ट्रामा सेंटर में लाकर भर्ती कराया गया। वहां उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेड कर रहा “जपूं तेरा नाम” भजन …

City News Uttar Pradesh

बारिश के चलते दलित बस्ती में दल दल एवं सड़ांध : अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए, हर घर से दो हाथ का आह्वान …

देवेत्थान से गूंजेंगी शहनाई: बांदा में हाेंगी 500 शादियां

City News Uttar Pradesh

लखीमपुर खीरी कांड : केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा का इस्तीफा ना होने पर राकेश टिकैत ने दी बड़े आंदोलन की धमकी ..

City News Uttar Pradesh

बांदा में 36 विभाग ‘निकम्मे’ साबित: डीएम नें माथा ठोंका, सख्ती का क्या होगा असर ?

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़