City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

महोबा : कंप्यूटर सेंटर पर आरपीएफ का छापा, फर्जी आइडी से तैयार टिकटों के साथ युवक गिरफ्तार …

 

  • ( मंडल ब्यूरों- विनोद मिश्रा )

महोबा। रेलवे सुरक्षा बोर्ड और खुफिया टीम ने प्राप्त सूचना के आधार पर चरखारी के रिवई गांव में एक कंप्यूटर सेंटर पर दबिश दी। यहां से छह फर्जी आइडी से तैयार रेलवे के टिकट बरामद किए। टिकट के दलाल को गिरफ्तार किया गया है। झांसी रेलवे निरीक्षक एनएन पाटीदार, निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बोर्ड निरीक्षक महोबा के आरपी कुजूर के निर्देशन में बुधवार शाम को डिटेक्टिव विंग झांसी व रेलवे सुरक्षा बोर्ड महोबा की ओर से चरखारी कोतवाली क्षेत्र के रिवई गांव में एक कंप्यूटर सेंटर में छापा मारा गया।

यहां से अवैध टिकट बिक्री करने वाले दलाल को छह टिकट जिनकी कीमत 5504 रुपये है, के साथ गिरफ्तार किया गया। टीम में शामिल झांसी डिवीजन के निरीक्षक वीएस राजपूत, महोबा रेलवे सुरक्षा बोर्ड निरीक्षक सुजीत कुमार मिश्र ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कैफे से अवैध टिकट पर्सनल यूजर आईडी से बना कर बिक्री हो रहे हैं। टीम के अधिकारी पर्सनल यूजर आईडी में दिए गए पते रिवई, कोतवाली चरखारी के आशीष कंप्यूटर एंड इंटरनेट कैफे नामक दुकान पर पहुंचे। जहां एक आशीष तिवारी निवासी रिवई को पर्सनल यूजर आइडी पर रेलवे टिकट बनाकर व्यापार करने के आरोप में गिरफ्तार किया।


टीम ने आरोपित के पास से भविष्य यात्रा के छह टिकट जिनकी कीमत 5504.86 रुपये है। पूर्व की यात्रा की 33 टिकट बिक्री का ब्योरा मिला, जिनकी कीमत 17841.66 रुपये है। दुकान से एक सीपीयू, एक मानीटर, एक मोबाइल व 1500 रुपये नकद मिले।

आरपीएफ इंस्पेक्टर सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपित के खिलाफ 23/21 धारा 143 रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। बताया कि रेलवे यात्रा के दौरान एक यात्री के पास से चेकिंग के दौरान फर्जी टिकट मिला था। उसी के आधार पर यहां छापा डाला गया था।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एसपी अभिनंदन ने ग्रामीणों से लिया फीडबैक

City News Uttar Pradesh

खाकी का चल रहा चाबुक, हजारों लोग हुए पाबंद

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने फहराया तिरंगा: राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ पुलिस लाइन, उमड़ा देशप्रेम

City News Uttar Pradesh

पर्यटन मंत्री बोले पहुंच रही हैं जन -जन के द्वार, हो रहा समस्याओं का निदान

City News Uttar Pradesh

जिला पुस्तकालय खस्ता हाल : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी नें उठाये सवाल

रेलवे दोहरीकरण से हड़कंप: अंडरपास की ‘बंदी’ बनी सिरदर्द, रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित !

ब्रेकिंग न्यूज़