City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

डीएम आनंद के निर्देश : शीघ्र दुरुस्त हों गोआश्रय के स्थाई और अस्थाई स्थल …

 

  • विनोद मिश्रा 

बांदा। डीएम आनंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्थायी और अस्थायी गोआश्रय स्थलों के संबंध में जिला स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन समीक्षा समिति की बैठक हुई।  इसमें डीएम ने बरसात के मौसम को देखते हुये स्थायी, अस्थायी आश्रय स्थलों के शेड, छाया, जल भराव एवं कीचड़ की रोकथाम आदि की व्यवस्था के  निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा डीएम के आदेशों के अनुपालन में गोवंश आश्रय स्थल हटेटीपुरवा को शीघ्र संचालित किए जाने हेतु अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया गया।

डीएम ने मृत गोवंश के शव को शीघ्रता  से निस्तारित करने एवं मुख्यमंत्री बेसहारा, निराश्रित गोवंश सहभागिता योजनांतर्गत आवंटित साप्ताहिक लक्ष्यानुसार गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश की समयांतर्गत सुपुर्दगी हेतु निर्देशित किया।

इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने योजना के तहत गोवंश सुपुर्दगी के लक्ष्य पूरा करने के लिये ग्राम सचिव एवं ग्राम प्रधान की सहभागिता के निर्देश दिये। बैठक का संचालन उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. राजीव धीर ने किया। जनपद के समस्त उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी/पशु चिकित्साधिकारी के साथ समिति के संबंधित सदस्य उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : आम आदमी का हनुमान मंदिर पर धरना, कहा राम का नाम बदनाम न करो ! …

एलईडी स्क्रीन पर मिलेगी यात्रियों को बसों के आवागमन की जानकारी

City News Uttar Pradesh

युवक की संदिग्ध हालात में मौत: पेड़ पर लटका मिला शव, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड क्षेत्र में भाजपा काट देगी दो सांसदों के टिकट ? चित्रकूट मंडल में लटकी तलवार !

City News Uttar Pradesh

रो रहा पालन हार : “दगाबाज तेरी बतिया न मानू रे” झूठा साबित होता हैं मौसम विज्ञान !

City News Uttar Pradesh

गणेश महोत्सव में मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता : गर्व गौरान्वित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़