City News Uttar Pradesh
मंदिरों में सुरक्षा की खुली पोल : दर्शन करने गई महिला की डेढ़ लाख की चेन हो गई पार
उत्तर प्रदेश

मंदिरों में सुरक्षा की खुली पोल : दर्शन करने गई महिला की डेढ़ लाख की चेन हो गई पार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नवरात्र के पहले ही दिन मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। एक महिला की बाईस ग्राम सोने की चेन किसी नें गले से चोरी कर उसको “बेचैन” कर दिया।महिला का रोते -रोते बुरा हाल हो गया। पुलिस को सूचना दी गई है। शहर के मोहल्ला मोचियाना निवासी सुरेन्द्र सोनी की पत्नी आरती सोनी नवरात्र के पहले दिन महेश्वरी मंदिर दर्शन पूजन को गई थीं।

मंदिरों में सुरक्षा की खुली पोल : दर्शन करने गई महिला की डेढ़ लाख की चेन हो गई पार
Security exposed in temples: Woman’s chain worth Rs 1.5 lakh crossed when she went for darshan

मंदिर में काफी भीड़ थी। इसी दौरान आरती के गले में दो तोले से अधिक की सोने की चेन किसी नें तोड़ कर भीड़ में गुम हो गया। आरती जब मंदिर से बाहर निकली तो उसे अपनी चेन खिंच जानें का एहसास हुआ। वह मंदिर में चेन चोरी होने का शोर मचाया। वहां प्रबंधन में लगे युवकों से घटना बताई और मंदिर का गेट बंद कर तलाशी की बात कही लेकिन किसी नें नहीं सुना।

मंदिरों में सुरक्षा की खुली पोल : दर्शन करने गई महिला की डेढ़ लाख की चेन हो गई पार
Security exposed in temples: Woman’s chain worth Rs 1.5 lakh crossed when she went for darshan

पीड़िता रोती -बिलखती पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे के पास गई। घटना की जानकारी दी। यह भी बताया की उस दौरान पुलिस व्यवस्था भी नहीं थी। पूर्व विधायक शिवहरे नें तत्काल सीओ को मोबाइल पर सूचना दी। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे देखने को कहा। पीड़िता से तहरीर दिलाई। उसे चेन मिल जानें के प्रति आश्वस्त किया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हिंदू एकता महाकुंभ में आरएसएस प्रमुख ने दिलाई शपथ, बोले-‘घर वापसी’ कराने के लिए सभी जुट जाएं

City News Uttar Pradesh

काली मौत की डायन कस रही शिकंजा : पीड़ितों के इलाज के लिये बढ़ गई है चिंता

City News Uttar Pradesh

शोषण का केंद्र बना ग्रामोदय विश्वविद्यालय: कुलपति के खिलाफ ‘हनुमान चालीसा’ का ‘शंखनाद’

City News Uttar Pradesh

एससीईआरटी तैयार करेगा परिषदीय स्कूलों की परीक्षा के प्रश्नपत्र

City News Uttar Pradesh

पालिका के साथ भ्रष्ट साजिश : बिना गुनाह 2.60 करोड़ रुपये की जुर्माना नोटिस

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ‘तिंदवारी’ के ‘भाग्य विधाता’ साबित: चार साल में ‘रच’ दिया ‘इतिहास’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़