City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बहन से मिलने के बाद युवक नें ट्रेन के आगे कूद दी जान …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के ग्राम मटौंध में बहन से मिलने के बाद युवक ने रविवार की रात ट्रेन के आगे छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों का कहना है कि शराब पीने को लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। पत्नी को मायके छोड़ने के बाद से वह भी पांच दिनों से घर नहीं आया था।


मटौंध थाना क्षेत्र के बसहरी गांव निवासी हजारी कोरी के पुत्र बड़कू (24) ने रविवार की रात ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के पास मिली सिम के जरिए परिजनों को घटना की जानकारी दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां मंझली ने बताया कि रोज शराब पीने को लेकर पुत्र बड़कू और उसकी पत्नी वंदना के बीच अक्सर विवाद होता था। पांच दिन पूर्व ज्यादा झगड़ा हो जाने पर वह पत्नी को उसके मायके मरका छोड़ आया। वह भी घर नहीं लौटा।


फोन पर उसने बताया कि वह काम पर है। रविवार को बड़कू मटौंध रेलवे स्टेशन के नजदीक अपनी बहन रानी और बहनोई से मिलने घर गया था। दिनभर वहीं रुका रहा। रात को बहन से गुटका लेने की बात कहकर निकल गया था, फिर उसकी मौत की सूचना मिली। भाई मुन्नालाल ने बताया कि मृतक ट्रैक्टर चलाता था। तीन साल पूर्व उसकी शादी हुई थी। एक डेढ़ वर्षीय पुत्री परी है। इसके पूर्व अलग रहने को लेकर कलह होती थी। माता-पिता ने उसे अलग कर दिया था। एक साल से वह अपनी पत्नी व बेटी के साथ अलग रहता था। शराब पीने लगा था।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बबेरू विधायक की जनसुनवाई कार्यक्रम में गूंजी बिजली-सड़क की समस्या …

City News Uttar Pradesh

युवक की चाकू से दिनदहाड़े हत्या: मची सनसनी और कोहराम

City News Uttar Pradesh

Banda : नन के साथ अभद्र व्यवहार पर कांग्रेस खफा, कांग्रेस प्रदेश सचिव ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा …

“प्यारा सजा तेरा द्वार भवानी” के साथ शारदीय नवरात्र का हुआ समापन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

City News Uttar Pradesh

बांदा नगर पालिका में नकाररापन और भ्रष्टचार : क्या कर रहे जिम्मेदार ! …

पुलिस भर्ती का काला कारोबार: नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे 35 लाख, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़