City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी : कोरोना वायरस से बच्चों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, हर मंडल में बनेगा सौ बेड का पीडियाट्रिकआईसीयू  …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो )

लखनऊ । कोरोना संक्रमण के खतरनाक पलटवार से सतर्क उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब कतई ढिलाई के मूड में नहीं है। विशेषज्ञों के आकलन को गंभीरता से लेते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर चिंतन और प्रबंधन शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंडल मुख्यालयों में सौ बेड का पीडियाट्रिक आइसीयू तैयार करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।


वाराणसी, गोरखपुर और अयोध्या का निरीक्षण सोमवार को करके लौटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास से वर्चुअल बैठक कर कोविड प्रबंधन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों के आकलन को देखते हुए सभी जिलों में बच्चों के स्वास्थ्य सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने की आवश्यकता है।

सभी जिला अस्पतालों में कम से कम 10-15 बेड और मेडिकल कॉलेज में 25-30 बेड की क्षमता वाले पीडियाट्रिक आइसीयू तैयार किए जाएं। वहीं, मंडल मुख्यालय पर न्यूनतम 100 बेड का पीडियाट्रिक आइसीयू होना चाहिए।साथ ही आवश्यक चिकित्सकीय उपकरण, दवा आदि की उपलब्धता करा दी जाए। इस संबंध में चिकित्सकों व अन्य स्टाफ का प्रशिक्षण कराया जाए। यह काम तेजी के साथ होना चाहिए।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रतिनिधि अंकित का ‘अग्र चेती’ नीति पर अमल: मानसून से पहले युद्धस्तर पर सफाई अभियान

City News Uttar Pradesh

बाप रे बाप सूचना विभाग का यह हाल : अवैध बालू खनन को बना ढाल, हुआ मालामाल !

City News Uttar Pradesh

बसपा सुप्रीमो मायाबती बोलीं: हमारी सरकार बनी तो बुंदेलखंड को राज्य का दर्जा दिलाएंगे, भाजपा पर बोला हमला

जिला चिकित्सालय बना बेधड़क झूठ का अड्डा : नहीं देता सही रिपोर्ट

City News Uttar Pradesh

बड़ी खबर : किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोशी की हालत में नदी किनारे फेंका

बांदा रोडवेज में कुंभ के लिये बसों की किल्लत: यात्रियों नें मचाया हंगामा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़