City News Uttar Pradesh
एमएलसी चुनाव: सपा के 'वोटर बनाओ' मिशन ने 'तोड़ा' भाजपा का घमंड, लहर के भरोसे डूबी नैया !
उत्तर प्रदेशराजनीति

एमएलसी चुनाव:सपा के ‘वोटर बनाओ’ मिशन ने ‘तोड़ा’ भाजपा का घमंड, लहर के भरोसे डूबी नैया !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक एमएलसी चुनाव ने साफ कर दिया है कि “अब सिर्फ पार्टी की लहर और बड़े नेताओं के चेहरे से चुनाव नहीं जीते” जाते। इस “सीट” पर समाजवादी पार्टी के जमीनी ‘वोटर बनाओ’ अभियान ने “भाजपा के लहर भरोसे चुनाव लड़ने की रणनीति को ध्वस्त” कर दिया है। भाजपा इस सीट को 24 साल तक अपनी “जागीर” मानती रही थी, पिछली बार “हार के बाद भी सबक” नहीं लिया।सपा के मान सिंह की 'बादशाहत' बरकरार: जीत कर फिर 'रोक' दिया भाजपा का 'विजय रथ'इस बार भी हाईकमान ने नामांकन की अंतिम तारीख से कुछ दिन पहले ही “जालौन के अशोक कुमार राठौर को प्रत्याशी घोषित” कर औपचारिकता पूरी कर दी। प्रत्याशी और संगठन दोनों “मोदी-योगी लहर के भरोसे ही लहर” लेते रहे, जमीन पर वोटर बनाने के लिए कोई “गंभीर मिशन दसों जिलों में भाजपा द्वारा नहीं” चला। नतीजा, राठौर के गृह जिले जालौन में भी महज 20,999 वोटर ही बन सके। दूसरी तरफ सपा ने इस चुनाव को मिशन के तौर पर लिया।अशोक सिंह गौर बने सपा प्रत्याशी के 'सारथी': स्नातक वोटरों को 'साधने' हेतु सघन जनसंपर्कसीट पहले से सपा के पास होने का “फायदा उठाते हुए पार्टी” ने एक साल पहले ही डॉ. मान सिंह यादव को “ग्रीन सिग्नल” दे दिया था। इसके बाद शुरू हुआ सपा का मेगा ‘वोटर बनाओ’ अभियान। डॉ. मान सिंह ने बांदा समेत सभी 10 जिलों के जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों और बूथ स्तर के “कार्यकर्ताओं को टारगेट” दिया। घर-घर जाकर स्नातक मतदाताओं के फॉर्म भरवाए गए।अशोक सिंह गौर बने सपा प्रत्याशी के 'सारथी': स्नातक वोटरों को 'साधने' हेतु सघन जनसंपर्कइसी “मेहनत का नतीजा” है कि उनके “गृह जनपद में 1.15 लाख वोटर बने, जो पूरे निर्वाचन क्षेत्र में सबसे ज्यादा” हैं। झांसी में भी 25,220 वोटर जोड़कर “सपा ने भाजपा को दूसरे पायदान पर धकेल” दिया। यह “जीत” बताती है कि “स्नातक जैसी पढ़े-लिखे वोटरों वाली सीट पर लहर नहीं, बल्कि संगठन का पसीना काम” करता है। “सपा का फॉर्मूला हिट रहा और भाजपा लहर के इंतजार में ही चुनाव हार” गई।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मोहब्बत की खौफनाक हैवानियत? मिलने के बहाने बुलाया, प्रेमी समेत चार पर गैंगरेप का मुकदमा

मंत्री रामकेश ने शहीद जवान को दी अंतिम विदाई: परिवार से बोले सरकार हमेशा साथ

City News Uttar Pradesh

धान खरीद ‘बंदी’ से मचा त्राहिमाम: बर्बादी की कगार पर किसान, डीएम से न्याय की गुहार

City News Uttar Pradesh

सब रजिस्ट्रार ऑफिस में लगी भीषण आग : दस्तावेज जलकर हुए खा, विभाग बोला- चोरों ने दिया घटना को अंजाम

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग ने चालक इम्त्याजुद्​दीन को दिया जिंदगी का सबसे यादगार तोहफा, रिटायरमेंट पर खुद कार चलाकर घर तक गए छोड़ने जिलाधिकारी

Banda : आयुक्त ने एआरटीओ चित्रकूट का रोका एक दिन का वेतन …

ब्रेकिंग न्यूज़