City News Uttar Pradesh
डीएम पुलकित नें चित्रकूट को कर दिया पुलकित: बन गये दिव्य पुरुष !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

डीएम पुलकित नें ‘चित्रकूट’ को कर दिया ‘पुलकित’: बन गये दिव्य पुरुष !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। ?नाम में ही नहीं, काम में भी पुलकन भर देने वाले जिलाधिकारी पुलकित गर्ग आज चित्रकूट की तपोस्थली के लिए किसी मसीहा से कम नहीं? हैं। एक साल पहले जब वह यहां आए थे तो “रामघाट उजड़ा था, सड़कें अधूरी थीं और धार्मिक पर्यटन उपेक्षा का शिकार” था। लेकिन वाराणसी विकास प्राधिकरण के अनुभवी उपाध्यक्ष रहे “पुलकित गर्ग ने एक साल में ही इस तपोभूमि को पुलकित” कर दिया।चित्रकूट डीएम को 'मौतों' का इंतजार ! 'केमिकल कुंड' न्यू वर्ड वाटर पार्क से क्यों बेखबर?उनकी “पुलकन शहर की हर सड़क और चौराहे” पर दिखती है। पटेल तिराहा से देवांगना तक 139.07 करोड़ की फोरलेन सड़क का 90 फीसदी काम पूरा कर “मध्यप्रदेश से जोड़ने का सपना” साकार किया। कर्वी में पटेल तिराहा से धनुष चौराहा तक 12.98 करोड़ से चौड़ी सड़क, सर्विस रोड, फुटपाथ और डिवाइडर बन रहे हैं।डीएम पुलकित नें चित्रकूट को कर दिया पुलकित: बन गये दिव्य पुरुष ! स्टेशन रोड और एलआईसी जीजीआईसी मार्ग को भी “बजट” देकर “नया स्वरूप” दिया जा रहा है। बेड़ी पुलिया से सीतापुर शंख चौराहे तक 4.30 करोड़ की लागत से ‘राम पदचिह्न’ थीम पर लैंडस्केपिंग और 6.20 करोड़ से “बेड़ी पुलिया चौराहे का विकास उनकी धार्मिक सोच का प्रमाण” है।गेम चेंजर बनेगा दस करोड़ का प्रोजेक्ट: बेड़ी पुलिया से रामघाट तक 'बदलेगी' तस्वीर।पर्यटन को “पंख” देने के लिए कामदगिरि परिक्रमा मार्ग, आरती स्थल और मानिकपुर के पाठा क्षेत्र में तुलसी वाटरफॉल के पास 3.40 करोड़ की परियोजना में जनजाति “हाट विकसित” कराई। बाढ़ से तबाह रामघाट की रौनक लौटाने के लिए तीर्थ विकास परिषद से 45 करोड़ के 17 कार्यों की स्वीकृति दिलाई।चित्रकूट डीएम पुलकित गर्ग की 'पहल' से बदलेगी तस्वीर: विद्यालयों को मिलेगा 'पक्का' संपर्क मार्गगांवों में भी उनकी “पुलकन” पहुंची। अपनी “बेटी सिया का प्रवेश सरकारी आंगनबाड़ी में कराकर उन्होंने बड़ा संदेश” दिया। रंगीन दीवारों, खिलौनों और स्मार्ट क्लास से आंगनबाड़ियों को स्कूल बनाया। नतीजा, जल संचयन में राष्ट्रीय पुरस्कार और धन-धान्य कृषि योजना में अक्टूबर 2026 में राष्ट्रीय सम्मान चित्रकूट को मिला। जनता दर्शन में कुर्सी से उठकर फरियादी तक जाना और बाढ़ में पीड़ितों के बीच खड़े रहना, उन्हें “अफसर नहीं, तपोस्थली का दिव्य पुरुष” बनाता है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

घर पर धावा बोल दो की गोली मारकर हत्या, दो घायल : ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में फैली सनसनी

City News Uttar Pradesh

“मन की बात” के बाद विधायक प्रकाश के साथ भाजपा का चुनाव प्रचार चढ़ा परवान

कृषि मंडी ‘बदहाल’ : व्यापारियों की बढ़ी परेशानी, प्रशासन को अल्टीमेटम

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट जेल में अब्‍बास संग निखत मामला: पुल‍िस बांदा के ठेकेदार इफ्तिखार को पकड़ा

राजस्व वसूली कमजोर पर, डीएम आनंद हुये कठोर ! …

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद बढ़ायेंगे कोरोना टीकाकरण की रफ़्तार, घर-घर पहुंचाई जाएगी बुलावा पर्ची …

ब्रेकिंग न्यूज़