
- विनोद मिश्रा
चित्रकूट। मानिकपुर विधानसभा सीट पर “चुनाव” से पहले “सियासी पारा” चढ़ने लगा है। एक बार फिर पूर्व विधायक आनंद शुक्ला के “नाम” की “जोरदार चर्चा” शुरू हो गई है।
विकास पुरुष के नाम से “पहचाने” जाने वाले “शुक्ला के सक्रिय” होते ही यहां का “चुनावी समीकरण पूरी तरह बदलता” हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि आनंद शुक्ला ने “अपना दल एस” के वर्तमान विधायक अविनाश द्विवेदी के खिलाफ “टिकट” को लेकर “मोर्चा खोल” दिया है।
उनके इस “कदम” से मानिकपुर की “राजनीति में भूचाल” आ गया है। आनंद शुक्ला के “मैदान में आने की चर्चा” से ही अपना दल विधायक “खेमे” में “बेचैनी बढ़” गई है। मानिकपुर में जब आनंद शुक्ला और अविनाश द्विवेदी की “तुलना” होती है तो “तस्वीर साफ” हो जाती है।
कहा जाता है कि “धनबल और बाहुबल” में विधायक द्विवेदी भले ही भारी पड़ें, लेकिन “जनसमर्थन और जनता” के बीच “पकड़” के मामले में “आनंद शुक्ला” उनसे “कोसों आगे” हैं। क्षेत्र की “जनता आज भी उनके कार्यकाल” को “विकास के स्वर्णिम” दौर के “रूप में याद” करती है।
सियासी पंडितों का मानना है कि अगर इस बार भाजपा और अपना दल का गठबंधन टूटता है और भाजपा आनंद शुक्ला पर “दांव” लगाती है तो यहां “कमल का खिलना तय” है। शुक्ला की वापसी भाजपा के लिए “चुनावी वैतरणी” पार करने की “सबसे बड़ी गारंटी” बन सकती है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
