27.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में मंत्री के घर कांग्रेस का हल्ला-बोल: डिजिटल भुगतान पर शुल्क का विरोध
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा में मंत्री के घर कांग्रेस का ‘हल्ला-बोल’: डिजिटल भुगतान पर शुल्क का विरोध

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। एकीकृत भुगतान प्रणाली पर ‘नया शुल्क’ लगाए जाने को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश के जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद के ‘खिलाफ मोर्चा खोल’ दिया। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेसियों का दल मंत्री के इंदिरा नगर स्थित आवास पर पहुंचा और जमकर ‘नारेबाजी’ की।बांदा में मंत्री के घर कांग्रेस का हल्ला-बोल: डिजिटल भुगतान पर शुल्क का विरोध कांग्रेसियों ने “भुगतान पर वसूला जा रहा शुल्क वापस लो-वापस लो, कांग्रेस लाओ-देश बचाओ” के नारे लगाते हुए विरोध जताया। इसके बाद मंत्री को दो हजार रुपये मूल्य की पूजन सामग्री भेंट कर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि मौजूदा केन्द्र सरकार ने डिजिटल ‘लेन-देन’ पर शुल्क लगाकर ‘व्यापारियों और गरीब’ तबके पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। डिजिटल भुगतान व्यवस्था को ‘सरल और सुलभ’ बनाया जाना चाहिए, न कि उस पर कर लगाकर आम जनता की ‘जेब पर बोझ’ डाला जाए।बांदा में मंत्री के घर कांग्रेस का हल्ला-बोल: डिजिटल भुगतान पर शुल्क का विरोध उन्होंने मांग की कि यह नया शुल्क तत्काल वापस लिया जाए और छोटे-मझोले व्यापारियों के हित में फैसला किया जाए। अगर सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो कांग्रेस का विरोध लगातार जारी रहेगा और हमारे नेता राहुल गांधी सड़क से सदन तक इसकी लड़ाई लड़ेंगे। प्रदर्शन में महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान, जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर संजय द्विवेदी ‘दनादन’, जिला महामंत्री एवं संवाद प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी, महासचिव शोएब रिजवी, कालीचरण निगम, अमित तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू, अंसार सिद्दीकी, जिला सचिव हेमंत वर्मा, बाबूराम यादव, शिवपूजन तिवारी, आरिफ निजामी, सुखलाल वर्मा, लालबाबू राजपूत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत नें जताई चिंता : कहा 18 गांवों की बिजली व्यवस्था अति शीघ्र हो बहाल

यूपी में बढ़ा लॉकडाउन : प्रदेश में 31 मई तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, लागू रहेंगी पाबंद‍ियां …

महोबा खनिज अधिकारी पर राज्य सूचना आयोग ने 25 हजार रुपये का किया जुर्माना, अब वेतन से होगी वसूली

पूर्व ब्लॉक प्रमुख को गाड़ी रोक कर रास्ते में मारी गोली : हमलावर फरार

सड़क हादसों को रोकने के लिए ओवरलोड वाहनों पर करें कार्रवाई : आयुक्त दिनेश सिंह

City News Uttar Pradesh

यूपी बोर्ड : छात्रों की धड़कन 15 फरवरी तक परीक्षा केंद्रों पर पहुंच जायेगी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़