30.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा 'विकास' की 'भरेगा' नई उड़ान: 2800 करोड़ से बदलेगी तस्वीर
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा ‘विकास’ की ‘भरेगा’ नई उड़ान: 2800 करोड़ से बदलेगी तस्वीर

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बिजली संकट के लिए “पहचाने” जाने वाला “बांदा अब विकास की नई कहानी” लिखने जा रहा है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत जिले में करीब 2800 करोड़ रुपये की लागत से “पांच नए सोलर पार्क” स्थापित किए जा रहे हैं। यह निवेश बांदा को “ग्रीन एनर्जी हब” बनाने के साथ ही “बुंदेलखंड के आर्थिक विकास” को “रफ्तार” देगा।बांदा 'विकास' की 'भरेगा' नई उड़ान: 2800 करोड़ से बदलेगी तस्वीरवर्तमान में जिले के दो सोलर पार्कों से मात्र 75 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। नई परियोजनाओं के पूर्ण होने पर लगभग 240 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिलने की उम्मीद है। इससे घरों में रोशनी के साथ किसानों को सिंचाई, छात्रों को पढ़ाई और व्यापारियों को उद्योगों के लिए निर्बाध बिजली मिल सकेगी। बिजली कटौती से जूझते जिले के लिए यह बड़ी राहत होगी।बांदा 'विकास' की 'भरेगा' नई उड़ान: 2800 करोड़ से बदलेगी तस्वीरउद्योग विभाग के अनुसार 57 निवेशकों ने रुचि दिखाई थी, जिनमें से पांच प्रमुख उद्यमियों ने काम शुरू कर दिया है। रिमझिम इस्पात लिमिटेड “नरैनी के गुढ़ा” में 45 मेगावाट का “सोलर पार्क” लगा रही है, जबकि अलोना में अबाडा परियोजना पर “कार्य प्रगति” पर है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड भी “बांदा और चित्रकूट” में गैस प्लांट की योजना पर काम कर रही है। परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण जारी है। बांदा 'विकास' की 'भरेगा' नई उड़ान: 2800 करोड़ से बदलेगी तस्वीररास्ते में आ रहे पेड़ों को लेकर वन, राजस्व और अन्य विभागों के साथ समन्वय किया जा रहा है ताकि “विकास के साथ पर्यावरण” का “संतुलन” बना रहे। विशेषज्ञों का मानना है कि इन परियोजनाओं से सैकड़ों युवाओं को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा, उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और “पलायन पर अंकुश” लगेगा। कुल मिलाकर यह निवेश “बांदा की तस्वीर” बदलने वाला साबित होगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी मंत्रिमंडल विस्तार जल्द: राजभर-दारा बनेंगे मंत्री, रालोद को भी मिलेगी जगह !

मुख़्तार अंसारी की निगरानी पर शासन नें कसा शिंकजा : अब कानपुर के डिप्टी जेलर देखेंगे व्यवस्था

City News Uttar Pradesh

बांदा में तीसरी लहर को लेकर रेड एलर्ट शासन की चिकित्सीय टीम नें किया निरीक्षण

डीएम दीपा रंजन नें जारी की अपील : हाथी पांव से मुक्ति में करें सहयोग

City News Uttar Pradesh

अंकित गुप्ता शिक्षा क्षेत्र में रचेंगे इतिहास: पचास लाख से पालिका विद्यालय का कायाकल्प

City News Uttar Pradesh

आजम खां के स्कूल की फर्जी मान्यता मामले में पुलिस ने दाखिल की1888 पन्ने की चार्जशीट, छह जून को होगी सुनवाई

ब्रेकिंग न्यूज़