City News Uttar Pradesh
बांदा में बसपा: कैडर की 'विरासत और वर्तमान' की हकीकत, किस मोड़ पर खड़ी है 'पार्टी' ?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2027

बांदा में बसपा: कैडर की ‘विरासत और वर्तमान’ की हकीकत, किस मोड़ पर खड़ी है ‘पार्टी’ ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। उत्तर प्रदेश की राजनीति में कभी “कैडर बेस” पार्टी के रूप में अपनी अलग पहचान रखने वाली “बसपा, बांदा जिले में आज एक नए दौर से गुजर” रही है। राजनीतिक गलियारों से लेकर “बूथ स्तर तक पार्टी की स्थिति को लेकर चर्चाएं तेज” हैं।

बांदा में बसपा: कैडर की 'विरासत और वर्तमान' की हकीकत, किस मोड़ पर खड़ी है 'पार्टी' ?राजनीतिक “विश्लेषकों और पार्टी से जुड़े सूत्रों” का मानना है कि “हाईकमान स्तर पर बार-बार हो रहे संगठनात्मक फेरबदल” का असर सीधे “जमीनी कार्यकर्ताओं” पर पड़ा है। जिले के “कई पुराने और समर्पित कार्यकर्ता खुद को असहज महसूस” कर रहे हैं और इसी “असमंजस” के कारण कुछ का रुझान “आजाद समाज पार्टी” जैसे “नए विकल्पों” की ओर “बढ़ता” भी दिख रहा है।

बांदा में बसपा: कैडर की 'विरासत और वर्तमान' की हकीकत, किस मोड़ पर खड़ी है 'पार्टी' ?पार्टी के ही कद्दावर नेताओं की राय में सोशल मीडिया पर सक्रियता के अलावा जमीनी जनसंपर्क और जन आंदोलन के मोर्चे पर पार्टी की उपस्थिति “अन्य प्रमुख दलों के मुकाबले कमजोर” दिख रही है। जिस “बसपा की पहचान कभी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष” से थी, आज “वो सक्रियता धुंधली पड़ती नजर” आ रही है। एक समय था जब “बसपा जिले में विपक्ष की सबसे मुखर आवाज के रूप में जानी” जाती थी।

बसपा कार्यकारिणी की बैठक में फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं मायावती: आकाश आनंद का भी कद बढ़ावर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। विश्लेषकों का आकलन है कि “बांदा की चारों सीटों पर पार्टी के लिए राह आसान नहीं” होगी। पार्टी के “भीतर से ही आवाज आ” रही है कि अगर “अभी से बूथ स्तर तक मेहनत और एकजुटता नहीं बढ़ी, तो परिणाम पर बुरा असर पड़ना तय” है। राजनीति में “उतार-चढ़ाव” आते रहते हैं। बसपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी पुरानी “कैडर की ताकत” को फिर से “जगाने और जनता से सीधा संवाद” स्थापित करने तथा “जन समस्याओं से जुड़ने” की है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल को बचाना है इसलिये भूजल स्तर बढ़ाना है : स्वतंत्र देव सिंह

City News Uttar Pradesh

बांदा में बिजली का ऐतिहासिक संकट : आपूर्ति व्यवस्था हो चुकी है धड़ाम, मचा है हाहाकार !

आयुक्त दिनेश सिंह ने दिखाए सख्त तेवर : मिली गंदगी तो होगी कार्रवाई, नगर मजिस्ट्रेट सहित सीओ सिटी व ईओ को दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh

UP Panchyat Election 2021 : बोर्ड परीक्षा से पहले फरवरी- मार्च के बीच हो सकते हैं यूपी पंचायत चुनाव

बांदा दुष्कर्म कांड : पुलिस नें अपनी स्क्रिप्ट के अनुसार नाटकीय ढंग से आरोपियों को किया गिरिफ्तार ?

City News Uttar Pradesh

वाह यह कैसा कायाकल्प भाई : परिषदीय स्कूलों की पढ़ाई दुर्व्यवस्था की जमकर जगहंसाई !

ब्रेकिंग न्यूज़