28.5 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
ससुराल में युवक की 'रहस्यमयी मौत' से मचा हड़कंप: पुलिस 'खंगाल' रही हर 'पहलू'
उत्तर प्रदेश

ससुराल में युवक की ‘रहस्यमयी मौत’ से मचा हड़कंप: पुलिस ‘खंगाल’ रही हर ‘पहलू’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले के मर्का थाना क्षेत्र के ग्राम मतेहना में “विवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी” लगने से “मौत” हो गई। शव ससुराल के घर में फंदे से लटका मिला। पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर मर्का थाना पुलिस मौके पर पहुंची। और मामले की गहनता से जांच में जुटी है।

ससुराल में युवक की 'रहस्यमयी मौत' से मचा हड़कंप: पुलिस 'खंगाल' रही हर 'पहलू'

मृतक की पहचान राजबहादुर पुत्र सीताराम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह करीब दो महीने से अपनी पत्नी के साथ ससुराल गांव मतेहना में रह रहा था। वह मूल रूप से मजदूरी के लिए जयपुर में टाइल्स और पत्थर लगाने का काम करता था और समय-समय पर गांव आता-जाता रहता था। करीब तीन वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। परिजनों के अनुसार उसकी पत्नी बोलने में असमर्थ है।

ससुराल में युवक की 'रहस्यमयी मौत' से मचा हड़कंप: पुलिस 'खंगाल' रही हर 'पहलू'

घटना उस समय सामने आई जब घर के लोगों ने युवक को कमरे के अंदर फंदे से लटका देखा। यह दृश्य देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। हालांकि पुलिस ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ कर घटना के पीछे की परिस्थितियों को जानने का प्रयास कर रही है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल संस्थान नें बांदा को बनाया यमलोक : पिला रहा प्रदूषित जहरीला जल

City News Uttar Pradesh

राजनीति : प्रसपा को फिर से खड़ा करने में जुटे शिवपाल सिंह यादव, बेटे आदित्य यादव को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

विधायक प्रकाश की सीएम से ‘खास मुलाकात’: बांदा ‘विकास’ की लिखेगा अब ‘नई इबारत’

City News Uttar Pradesh

मौसम की टक्कर ले नवाब टैंक सफाई अभियान पहुंचा लक्ष्य के नजदीक

City News Uttar Pradesh

किसानों को फिर आया गुस्सा: मांगे पूरी न होने पर बिजली घर का घेराव कर दिया धरना

City News Uttar Pradesh

मातृ पुण्य तिथि पर भाव पूर्ण नजारा : कन्याओं को किया गया प्रसाद वितरण

ब्रेकिंग न्यूज़