City News Uttar Pradesh
ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा ने बुलंद की किसानों की आवाज: डीएम नें दिया खतौनी सुधार का अल्टीमेटम
उत्तर प्रदेश

ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा ने बुलंद की किसानों की आवाज: डीएम नें दिया खतौनी सुधार का अल्टीमेटम

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। मानिकपुर तहसील में आयोजित ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ किसानों के लिए ‘उम्मीद की किरण’ बनकर सामने आया, जब मानिकपुर ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा ने सैकड़ों ‘किसानों की समस्याओं’ को सीधे डीएम पुलकित गर्ग के समक्ष ‘मजबूती’ से रखा। वर्षों से राजस्व अभिलेखों की त्रुटियों से जूझ रहे किसानों की आवाज इस बार प्रशासन तक पूरी ताकत के साथ पहुंची। समाधान की ठोस समय-सीमा भी तय हो गई। ग्राम ब्यूर सहित मानिकपुर क्षेत्र के सैकड़ों किसान समाधान दिवस में पहुंचे थे।

ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा ने बुलंद की किसानों की आवाज: डीएम नें दिया खतौनी सुधार का अल्टीमेटम

किसानों की मुख्य समस्या खतौनी में नाम, रकबा और स्वामित्व से जुड़ी गड़बड़ियां थीं, जिनके चलते उन्हें सरकारी योजनाओं, ऋण और मुआवजे का लाभ नहीं मिल पा रहा था। किसानों का कहना था कि बार-बार आवेदन देने के बावजूद वर्षों से सुधार नहीं हो सका। ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा ने समाधान दिवस में किसानों की ओर से मोर्चा संभालते हुए जिलाधिकारी से स्पष्ट शब्दों में कहा कि राजस्व विभाग की लापरवाही का खामियाजा किसान भुगत रहे हैं।

ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा ने बुलंद की किसानों की आवाज: डीएम नें दिया खतौनी सुधार का अल्टीमेटम

उन्होंने मांग की कि खतौनी सुधार की प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी बनाया जाए। डीएम पुलकित गर्ग ने किसानों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर सभी किसानों की खतौनी से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण के सख्त निर्देश दिये। कर दिया जाएगा। ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा ने कहा कि किसानों का हित सर्वोपरि है और प्रशासन से संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान कराना उनका दायित्व है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : हाइवे पर सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते मौत

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश के प्रचार ढंग से सपा की बढ़ रही है मुश्किलें

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक प्रकाश द्वारा दीपावली पर्व की परीवा पर मचाई धूम …

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद नें दिखाई दूरदर्शीता : बाढ़ की संभावना से एलर्ट ! …

Banda : डीएम नें चौरी-चौरा शताब्दी समारोह को देशभक्ति के रंग मे “आनन्द मय” बनाया…

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश की ‘मोहनी’ से ‘थिरक’ उठा इटवां एवं परमपुरवा: ‘वादा पक्का’ का दिया ‘प्रमाण’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़