
- विनोद मिश्रा
बांदा। नगर पालिका परिषद में जनसमस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के उद्देश्य से पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता ने जनसेवा, संवाद और समाधान संकल्प के तहत विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया।

इस दौरान नगरवासियों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं, जिन्हें अध्यक्ष ने पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और आत्मीयता के साथ सुना।

जनसुनवाई में पानी की किल्लत, सफाई व्यवस्था, नाली निर्माण, सड़कें, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण, टैक्स संबंधी शिकायतें सहित कई अहम मुद्दे सामने आए।

पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता ने एक-एक समस्या पर अधिकारियों से जवाब तलब करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि समाधान समयबद्ध, निष्पक्ष और धरातल पर दिखाई देने वाला हो।

अध्यक्ष मालती गुप्ता ने अधिकारियों से कहा कि ‘जनता की समस्याएं फाइलों में दबनी नहीं चाहिएं। हर शिकायत का समाधान जमीन पर दिखना चाहिए‘। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अध्यक्ष मालती गुप्ता ने कहा “जनसेवा, सुशासन और जनता का विश्वास यही हमारी कार्यशैली और लक्ष्य” है। नगर पालिका परिषद आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए प्रतिबद्ध है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
