29.4 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा की जरेली कोठी बस्ती में विकास की रफ्तार धंसी : कांग्रेस ने उठाई आवाज़
उत्तर प्रदेश

बांदा की जरेली कोठी बस्ती में विकास की रफ्तार धंसी, कांग्रेस ने उठाई आवाज़

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले के वार्ड 7 जरेली कोठी एरिया की नई बस्ती आज़ादी के 77 साल बाद भी विकास की दौड़ से बाहर छूटी हुई है। यहां के बाशिंदों को आज भी कीचड़, फिसलन, अंधेरा और दुश्वारी भरे रास्ते से होकर रोज़ गुजरना पड़ता है। शहर कांग्रेस कमेटी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बस्ती के दर्द को शब्दों में ढालकर शासन तक पहुँचाने का प्रयास किया। वार्ड नंबर 7 की नई बस्ती में लगभग 100 मीटर का रास्ता अब भी कच्चा पड़ा है। सड़क पर मिट्टी का कटाव, गहरे गड्ढे और बरसात में भरे पानी से आवागमन एक जोखिम भरा सफर बन गया है। स्कूली बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी परेशान हैं।

बांदा की जरेली कोठी बस्ती में विकास की रफ्तार धंसी : कांग्रेस ने उठाई आवाज़

स्थानीय महिलाओं ने बताया कि “बरसात में साड़ी समेटकर फिसलते हुए घर से बाहर निकलते हैं, बच्चों को स्कूल भेजना खतरे से खाली नहीं।” ये वही बस्ती है जहाँ विकास की गाड़ी अब तक खड़ी है, इंजन चालू नहीं हो पाया। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि बस्ती में पहले से सीमेंट के पोल लगे हैं, लेकिन उन पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई। रात के समय पूरा इलाका अंधेरे में डूबा रहता है, जिससे चोरी, हादसे और असुरक्षा की आशंका बनी रहती है। कांग्रेस ने जिलाधिकारी से मांग की है कि कच्चे रास्ते को सीमेंट-कंक्रीट रोड के रूप में तुरंत बनाया जाए। रास्ते के दोनों ओर नालियों का निर्माण हो ताकि पानी का बहाव रुके नहीं। सीमेंट पोलों पर स्ट्रीट लाइटें तुरंत लगवाई जाएं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कांग्रेस नें इंदिरा गांधी, सरदार वल्लभ एवं नरेंद्र देव को किया याद: दी श्रंद्धांजलि

City News Uttar Pradesh

जिला महिला अस्पताल: बिजली की कड़की, 40 लाख का सोलर खराब, जनरेटर है धड़ाम !

City News Uttar Pradesh

भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: एंटीकरप्शन टीम ने बीओ पीआरडी को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा, तिंदवारी ब्लाक में तैनात है अधिकारी

डीएम अनुराग पोषण माह पर रहें सावधान : बांदा में नहीं मिट सका कुपोषण का कलंक ! …

City News Uttar Pradesh

Banda :उपलब्धि: जल भराव पबंधन प्रबंधन मेंचित्रकूट मंडल के तीन जिले शामिल…

City News Uttar Pradesh

गांवों से अलग किए जाएंगे कृषि फीडर: 4714 किलोमीटर बदली जायेंगी जर्जर लाईनें

ब्रेकिंग न्यूज़