31.8 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
पालिकाध्यक्ष मालती की पदयात्रा: हर घर की सुनी फरियाद,अफसरों को लगाई फटकार
उत्तर प्रदेश

पालिकाध्यक्ष मालती की पदयात्रा: हर घर की सुनी फरियाद,अफसरों को लगाई फटकार

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जनसेवा उनके लिए “महज नारा नहीं, बल्कि कर्म और धर्म” है। “न रुकना, न थकना, न करना आराम है।जनसेवा हमारा धर्म, जनसेवा हमारा काम है” इसी बुलंद नारे के साथ नगर के वार्ड नं०4 कैलाशपुरी की गलियों में चेयरमैन ने खुद कदम रखा। वहां जनता की समस्याएं सुनीं। तत्काल समाधान के निर्देश अफसरों को थमा दिए।

पालिकाध्यक्ष मालती की पदयात्रा: हर घर की सुनी फरियाद,अफसरों को लगाई फटकार

इस दौरे ने उस परंपरा को तोड़ा जिसमें कुर्सियों पर बैठे लोग जनता की पीड़ा सुनने से कतराते हैं। चेयरमैन मालती बासू, चेयरमैन प्रतिनिधि अंकित बासू और उनके साथ मौजूद जनप्रतिनिधियों ने लोगों की शिकायतों को पूरी संवेदनशीलता से सुना। नालों का निरीक्षण किया। वार्ड की एक बुजुर्ग महिला ने आंखों में आंसू लिए कहा “बेटी, पहली बार कोई “अध्यक्ष हमारे दरवाजे तक आया है, हमारी सुनने।”

पालिकाध्यक्ष मालती की पदयात्रा: हर घर की सुनी फरियाद,अफसरों को लगाई फटकार

यह संवाद साबित करता है कि नगर “पालिका की यह पहल सिर्फ औपचारिकता नहीं, एक जनक्रांति” है। जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने पानी की आपूर्ति, नालियों की सफाई, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट और स्वच्छता से जुड़ी समस्याएं सामने रखीं। चेयरमैन ने मौके पर ही फूड सेनेटरी इंस्पेक्टर हेमंत, मार्ग लिपिक रमेश और संबंधित अभियंताओं को तलब कर निर्देश दिए “काम दिखना चाहिए, कागज नहीं!”

पालिकाध्यक्ष मालती की पदयात्रा: हर घर की सुनी फरियाद,अफसरों को लगाई फटकार

इस जनसुनवाई कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश वाल्मीकि,सभासदगण प्रतिनिधि मुकेश, आशीष गुप्ता, मनीष रैकवार, योगेन्द्र कुमार योगी, अजय अवस्थी, ज्ञान प्रताप ज्ञानु, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव जैसे जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने यह संदेश भी दिया कि नगर के जनप्रतिनिधि चेयरमैन के साथ कदम से कदम मिलाकर जनता के हित में खड़े हैं।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश का व्यापारियों के साथ जीएसटी संवाद : गूंजा धन्यवाद मोदी सरकार

City News Uttar Pradesh

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बांदा में आतिशबाजी: विधायक प्रकाश ने बांटी मिठाइयां

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें चुनाव संचालन समिति में बताया जीत का मंत्र

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत का हल्ला बोल: समितियों में खाद फिर भी क्यों ‘सिम-सिम बंद’

City News Uttar Pradesh Desk

हादसा : बार्डर पर हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना, एक का शव यूपी में तो दूसरे का एमपी में गिरा, दो प्रदेशों की पुलिस उलझी

City News Uttar Pradesh

प्रशासन गौवंशों के संरक्षण में फेल ? बैठकें और निर्देश कुछ नहीं कर पा रहे खेल !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़