
- विनोद मिश्रा
बांदा। खेती में अब क्रांति का दौर शुरू हो चुका है और इस बार नायक बना है “ड्रोन” ! आधुनिक कृषि तकनीक की दिशा में एक बड़ी छलांग के तहत अब किसान भाई महज़ 300 रुपये प्रति एकड़ में रासायनिक उर्वरक और कीटनाशकों का छिड़काव महज पांच मिनट में करवा सकते हैं।

बड़ोखर गांव में रविवार को आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत किसान गोष्ठी में यह भरोसा दिलाया गया कि कृषि विभाग 50 प्रतिशत अनुदान पर ड्रोन उपलब्ध करवा रहा है। इसका लाभ लेकर किसान न केवल लागत बचा सकते हैं बल्कि ड्रोन किराए पर देकर अतिरिक्त आय भी अर्जित कर सकते हैं।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने कहा कि परंपरागत छिड़काव में जहां एक एकड़ खेत पर एक दिन लगता है और मजदूरी पर 500 रुपये खर्च होते हैं, वहीं ड्रोन से यह कार्य कुछ ही मिनटों में मात्र 300 रुपये में हो जाता है।

उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्ष जनपद में दो किसानों ने ड्रोन पर अनुदान लिया, और इस वर्ष तीन ड्रोन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इच्छुक किसानों से बुकिंग कराने का आह्वान किया गया। जन संवाद कार्यक्रम की मेज़बानी की ख्याति प्राप्त किसान प्रेम सिंह नें किया। गोष्ठी के उपरांत ड्रोन द्वारा नैनो यूरिया का छिड़काव का लाइव प्रदर्शन किया गया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
