City News Uttar Pradesh
डीएम-एसपी के "सामने" भी नहीं "सुलझीं" समस्याएं: 111 में सिर्फ 13 का हुआ निस्तारण
उत्तर प्रदेश

डीएम-एसपी के “सामने” भी नहीं “सुलझीं” समस्याएं: 111 में सिर्फ 13 का निस्तारण

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जनता उम्मीद लेकर आई थी कि उनकी ‘वर्षों पुरानी समस्याएं सुनवाई’ पाएंगी। तहसील बबेरू में डीएम जे. रीभा की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस कार्यक्रम में कुल 111 शिकायती आवेदन आए, लेकिन मौके पर केवल 13 का निस्तारण ही हो सका !

डीएम-एसपी के "सामने" भी नहीं "सुलझीं" समस्याएं: 111 में सिर्फ 13 का हुआ निस्तारण

क्या सम्पूर्ण समाधान दिवस अब महज खानापूरी बनकर रह गया है ? जनता में सवाल है कि बाकी 98 शिकायतें कब और कैसे हल होंगी ? जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जनशिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ किया जाए, लेकिन जमीनी सच्चाई यही है कि अधिकांश शिकायतें अभी भी निस्तारण के इंतज़ार में धूल फांक रही हैं !

डीएम-एसपी के "सामने" भी नहीं "सुलझीं" समस्याएं: 111 में सिर्फ 13 का हुआ निस्तारण

समाधान दिवस में भूमि विवाद, राशन कार्ड में गड़बड़ी, बिजली बिलों की मनमानी, पानी की किल्लत और थानों में सुनवाई की कमी जैसी गंभीर शिकायतें सामने आईं, लेकिन अधिकांश मामलों में जवाब मिला “कार्यवाही जारी है !”

डीएम-एसपी के "सामने" भी नहीं "सुलझीं" समस्याएं: 111 में सिर्फ 13 का हुआ निस्तारण

विचारणीय यह है की अगर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल जैसे शीर्ष अधिकारी मौके पर होने के बावजूद शिकायतों का तुरंत समाधान नहीं हो पा रहा, तो यह पूरे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान है ? 13 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कोई उपलब्धि नहीं, बल्कि विफलता की मिसाल कहें तो अतिसियोक्ति न होगी ! कई फरियादी तो 3 से 4 बार आवेदन लेकर आए लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिला।कुल मिलाकर “समाधान दिवस तो आयोजित हो रहा है,लेकिन समाधान नहीं दिखता?

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : विधान परिषद चुनाव का कार्यक्रम बदला, अब 9 अप्रैल को मतदान और 12 अप्रैल को आएगा परिणाम

City News Uttar Pradesh

अपना दल (एस) का प्रदेश में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य : अनुप्रिया पटेल

City News Uttar Pradesh

बांदा : खेत में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप …

Banda : केंद्रीय बजट में बुन्देलखंड को पतझड़ !

City News Uttar Pradesh

रामशैय्या के पास बनेगा ‘बुंदेलखंड’ का पहला ‘औद्योगिक क्षेत्र’: 50 एकड़ में सजेगा ‘विकास का हब’

City News Uttar Pradesh Desk

अंध विश्वास पड़ा भारी : बांदा में जहरीले सांप के डसने पर तंत्र-मंत्र के चक्कर में युवक की मौत

ब्रेकिंग न्यूज़