City News Uttar Pradesh
रिश्वतखोरी पर बड़ी चोट: एंटी करप्शन ने जेई और संविदा कर्मी को रंगेहाथ किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

रिश्वतखोरी पर बड़ी चोट: एंटी करप्शन ने जेई और संविदा कर्मी को रंगेहाथ किया गिरफ्तार

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बिजली कनेक्शन के नाम पर रिश्वत मांगने वाले बिजली विभाग के जेई और संविदा कर्मी को एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। ट्यूबवेल के कनेक्शन के लिए 16,000 रुपये की रिश्वत मांगने वाले इन कर्मचारियों को शिकायत के बाद टीम ने ट्रैप बनाकर पकड़ा।

रिश्वतखोरी पर बड़ी चोट: एंटी करप्शन ने जेई और संविदा कर्मी को रंगेहाथ किया गिरफ्तार

बिजली कनेक्शन के लिए परेशान पीड़ित उपभोक्ता ने एंटी करप्शन टीम से मामले की शिकायत की थी। टीम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए 12 सदस्यीय टीम का गठन किया और योजना के तहत जेई रविंद्र कुमार व संविदा कर्मी आलोक मिश्रा को रंगेहाथ पकड़ लिया। विद्युत उपकेंद्र जसपुरा में तैनात जेई रविंद्र कुमार और संविदा कर्मी आलोक मिश्रा पर आरोप है कि वे ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन देने के लिए 16,000 रुपये की घूस मांग रहे थे।

रिश्वतखोरी पर बड़ी चोट: एंटी करप्शन ने जेई और संविदा कर्मी को रंगेहाथ किया गिरफ्तार

उपभोक्ता ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम बांदा से की, जिसके बाद टीम ने पूरी योजना बनाकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। जैसे ही जेई और संविदा कर्मी की गिरफ्तारी हुई, बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत हिरासत में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : स्वास्थ्य विभाग ने तेज की कोरोना टीकाकरण की मुहिम, समूह के आधार पर होगा कोरोना टीकाकरण …

City News Uttar Pradesh

दरिंदगी : घर में घुस कर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपित ने फिर हैवानियत का वीडियो किया वायरल …

City News Uttar Pradesh

जिस केस में विधायकी गई, उसी में बरी हुए आजम खान : केस करने वाले उपचुनाव में रामपुर से ही बना भाजपा विधायक

City News Uttar Pradesh

जीएसटी सुधार पर सीएम योगी का बड़ा बयान: घर, किसान और उद्योग को मिलेगा सीधा फायदा

City News Uttar Pradesh

ग्रामीणों नें समस्याओं को लेकर किया तहसील में प्रदर्शन : एसडीएम को दिया ज्ञापन

बांदा मंडल कारागार से सात अपराधी फरार ! पैरोल पर हुये थे रिहा, नहीं लौटे जेल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़