30.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : ओवरलोड वाहनों से ध्वस्त सड़के:सपा नें की बुलंद आवाज …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । ओवरलोड वाहनों से ध्वस्त सड़कों को लेकर आवाज उठनी शुरू हो गई है। शहर व ग्रामीण इलाकों के मार्गों का हाल बताते हुए सपाइयों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। कहा गया कि लगाम नहीं लगाई गई तो जल्द ही शहर की सड़कों की भी हालत ग्रामीण इलाकों जैसी हो जाएगी।


सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिवेदी, जगमोहन सिंह, धीरज मिश्रा, असलम खान, आमिरखान मन्नी आदि ने सिटी मजिस्ट्रेट से कहा कि ओवरलोड वाहनों से शहर की प्रमुख सड़कों का हाल बुरा हो चुका है। दिन-रात फर्राटा भरने से सड़कें चकनाचूर हो चुकी हैं। कई जगह हालत यह है कि कई किमी. तक गिट्टी ही गायब है। लोधापुरवा, पिपरी, टिकरी, दरदा, चकचटगन आदि गांवों के ग्रामीणों को ओवरलोड ट्रकों के कारण आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के नाम पर मात्र गड्ढ़े ही हैं। आए दिन ग्रामीण दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। खदानों से दस प्रतिशत विकास शुल्क लिए जाने के बावजूद सड़कों की मरम्मत का कार्य नहीं हो रहा है। शहर के क्योटरा, स्वराजकॉलोनी, श्रीसंकटमोचन मंदिर कचहरी मार्ग भी ध्वस्त हो रहा है। पदाधिकारियों ने जनहित में ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई करने व ध्वस्त सड़कों के निर्माण की मांग की है। कहा कि एक सप्ताह तक कार्यवाही न होने से अनशन, धरना को बाध्य होंगे। इस दौरान धीरेंद्र दीक्षित, लक्ष्मीकांत शुक्ला, राजाभइया आदि मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

धोखाधड़ी: फ्री होल्ड प्लाट के नाम पर 16.50 लाख की ठगी, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

पालिका अध्यक्ष मालती नें सफाई कर्मियों को कहा योद्धा: दीपावली पर दिया उपहार

City News Uttar Pradesh

बांदा में ज्वेलर्स की दुकान पर जीएसटी की रेड : अवैध कारोबार के मिले प्रमाण !

City News Uttar Pradesh

माँ की “विदाई” पर “रोये भक्त” : ढोल-नगाड़े की धुन पर मूर्तियों का विसर्जन

City News Uttar Pradesh

सवालों के घेरे में पूरा तंत्र: दुष्कर्म पीड़िता के ‘परिजनों’ पर मुकदमा दर्ज, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

City News Uttar Pradesh

बांदा में छाया काली मौत का छाया : तीन मौतों से दहशत, काफी संख्या में अभी शिकंजा !

ब्रेकिंग न्यूज़