City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : आयुक्त का निर्देश, धनराशि मिलते ही तेजी से शुरू किया जाए यमुना तट पर निर्माणाधीन पुल का निर्माण…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आयुक्त ने मर्का में यमुना तट पर निर्माणाधीन सेतु का निरीक्षण किया। परियोजना प्रबन्धक सेतु निगम को निर्देश दिए कि पुल को पूरा करने के लिए शासन से धनराशि मांगी जाए। धनराशि प्राप्त होते ही इस कार्य को प्राथमिकता से पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा कि शासन द्वारा इस सेतु तथा सेतु के संपर्क मार्ग के लिए पूर्व में 56 करोड़ रूपये की धनराशि प्रदान की गई थी, इस धनराशि का किन मदों में प्रयोग किया गया है, इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। आयुक्त ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये कि पुल के दोंनो तरफ सम्पर्क मार्ग बनाने का कार्य भी प्राथमिकता से किया जाए। संपर्क मार्ग के बीच में जो पुलिया टूटी हुई है, जिससे दुर्घटनायें होती हैं, उसका निर्माण प्राथमिकता पर कराया जाए। उल्लेखनीय है कि मर्का में यमुना नदी पर पुल का निर्माण वर्ष 2011 में शुरू प्रारंभ हुआ था। इसमें 33 पिलर बने हैं जिसमें 10 पिलर अधूरे हैं। आयुक्त के निरीक्षण के समय संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र पाण्डेय, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, उप निदेशक सूचना भूपेन्द्र सिंह यादव, परियोजना प्रबंधक सेतु निगम उपस्थित रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त का निरीक्षण : लापरवाह लेखपाल और नलकूप आपरेटर को निलंबित करने के दिए निर्देश

विवाहिता का साड़ी के फंदे में लटका मिला शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताई डाक्टर आंबेडकर नीति और सिद्धांतों की भक्ति

वरुण गांधी का भावुक पत्र: कहा-मां की उंगली पकड़कर आया था पीलीभीत, आपकी आवाज उठाता रहूंगा, अंतिम सांस तक खत्म नहीं होगा रिश्ता

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें निकाय चुनाव प्रचार का फूंका शंखनाद

काली फिल्म न बाबा न: पुलिस का सख्त अभियान, ठोका 50 हजार जुर्माना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़