27.2 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में दो अरब की 94353 वर्ग मीटर सरकारी भूमि पर कब्जे: प्रशासन खाली कराने में नाकाम
उत्तर प्रदेश

धोखाधड़ी मामले में चित्रकूट के सपा जिलाध्यक्ष भेजे गए जेल, गलत तरीके से शस्त्र छुड़ाने का है प्रकरण

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। धोखाधड़ी के मामले में चित्रकूट के सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव जेल भेज दिए गए हैं। उधर, जनपद न्यायाधीश की अदालत से उनकी जमानत भी स्वीकृत हो गई लेकिन रविवार होने के कारण रिहा नहीं हो सके। बांदा कोतवाली में वर्ष 1995 में शिवशंकर सिंह यादव के विरुद्ध तत्कालीन डीएम एके खुराना के आदेश पर तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट/शस्त्र प्रभारी एसएन त्रिवेदी ने गलत तरीके से मालखाने में जमा शस्त्र छुड़ाने का मामला दर्ज कराया था।

धोखाधड़ी मामले में चित्रकूट के सपा जिलाध्यक्ष भेजे गए जेल, गलत तरीके से शस्त्र छुड़ाने का है प्रकरण

आरोप था कि शस्त्र छुड़ाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट के लिपिक से पत्र जारी कराया था। इस केस के विरुद्ध शिवशंकर उच्च न्यायालय इलाहाबाद चले गए थे। उच्च न्यायालय ने उनकी याचिका पर केस में स्टे दे दिया। पहली अगस्त को स्टे खत्म होने के बाद सात अगस्त को शिवशंकर ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया। उधर, सूत्रों ने बताया कि शिवशंकर को जनपद न्यायालय से जमानत मिल गई है लेकिन रविवार होने के कारण जेल से रिहा नहीं हो सके। कारागार अधीक्षक का कहना है कि शिवशंकर जेल में हैं। अभी उनकी रिहाई से संबंधित कोई परवाना न्यायालय से नहीं आया है। परवाना आने पर रिहाई संभव हो सकती है।

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गैस सिलेंडर में ‘आग’ से मचा हड़कंप: ग्रामीणों की ‘सूझबूझ’ से टला ‘बड़ा हादसा’

City News Uttar Pradesh Desk

सूखे का संकट या नीति का निकम्मापन: नहरें सूखी, बांध डेड स्टोर पर, किसान उठे ‘कराह’

दस करोड़ का तोहफा: दो नए कस्तूरबा विद्यालय तैयार, 800 बेटियों का बदलेगा ‘भविष्य’

City News Uttar Pradesh Desk

Banda- गांवों की नई सरकार चुनने में 75हजार से ज्यादा होगें नये वोटर….

City News Uttar Pradesh

प्राथमिक शिक्षक संघ की हुई बैठक : ब्लाक स्तरीय चुनाव की घोषित हुई तिथियां

City News Uttar Pradesh

बारिश के चलते दलित बस्ती में दल दल एवं सड़ांध : अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

ब्रेकिंग न्यूज़