27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
मुख्य अभियंता विद्युत राजीव गर्ग ने संभाला कार्यभार: निर्बाध विद्युत आपूर्ति का दावा
उत्तर प्रदेश

मुख्य अभियंता विद्युत राजीव गर्ग ने संभाला कार्यभार: निर्बाध विद्युत आपूर्ति का दावा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में नये मुख्य अभियंता राजीव गर्ग नें कार्य भार संभाल लिया। उन्होंने कहा है की जनप्रतिनिधियों के निर्देशों के मुताबिक जन हित में कार्य होगा। निर्बाध बिजली आपूर्ति का हर संभव प्रयास होगा। ज्ञातव्य हो की कल विद्युत विभाग की तबादला एक्सप्रेस ने फर्राटा भरा तो तकरीबन सभी अभियंताओं की तैनाती स्थलों में फेरबदल हो गया। शासन स्तर से मुख्य अभियंता से लेकर अधिशासी अभियंता तक का डिस्कॉम ही बदल दिया गया। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के अभियंताओं को जहां पूर्वांचल, मध्यांचल व पश्चिमांचल निगम में भेज दिया गया, वहीं दूसरे वितरण निगमों से अधिकारियों को यहां भेजा गया। मुख्य अभियंता समेत जिले में तैनात अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता नगरीय को अलग अलग जगहाें में भेजा गया।

मुख्य अभियंता विद्युत राजीव गर्ग ने संभाला कार्यभार: निर्बाध विद्युत आपूर्ति का दावा
Chief Engineer Electricity Rajiv Garg took charge: Claim of uninterrupted power supply

बुधवार को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ से तबादला होकर यहां आए राजीव गर्ग ने अपना कार्यभार संभाल लिया। मूल रूप से रोहतक के निवासी राजीव गर्ग को शासन ने पश्चिमांचल से दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम में भेजा था और अब उन्हें विद्युत वितरण मंडल बांदा क्षेत्र का मुख्य अभियंता बनाया गया है। हालांकि अभी तक शासन स्तर से यहां अधिक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता नगरीय की तैनाती नहीं की गई है।

लोकसभा चुनाव में बिजली विभाग नें भी भाजपा प्रत्याशियों की कर डाली ऐसी -तैसी !

मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने चित्रकूटधाम मंडल की विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त रखने और लोगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मुहैया कराने का भरोसा दिलाया है। कहा कि शासन की मंशानुरूप विद्युत आपूर्ति को दुरुस्त किया जाएगा। अधिशासी अभियंता ग्रामीण उदय प्रताप सिंह, एक्सइएन अतर्रा दीपक सचान, एक्सइएन स्टोर छोटेलाल समेत ईडीसी यूनियन के जिलाध्यक्ष सचिन मिश्रा और महामंत्री राकेश कुमार आदि ने नए मुख्य अभियंता का स्वागत किया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नए साल पर पब्लिक प्लेस पर हुड़दंग मचाना पड़ेगा भारी, यूपी पुलिस ने जारी किए निर्देश

City News Uttar Pradesh

शादी में शामिल होने गई मासूम की नदी में मौत: बालू माफिया के गड्ढों ने ली 8 साल की जान !

डीएम रीभा के ‘छापे’ से मचा हड़कंप: जिम्मेदारों पर गिरी ‘गाज’

हिंदू-मुस्लिम ‘सौहार्द’ की मिसाल बना मोहर्रम: ताजियादारी में झलका ‘जज्बा-ए-अकीदत’

City News Uttar Pradesh

बांदा : पत्नी कराने गई थी बेटी का मुंडन, पति फंदे पर झूला, 15 दिन पूर्व पंचायत सहायक पद हुई थी नियुक्ति, दो सगे भाइयों ने की थी मारपीट

City News Uttar Pradesh

दीपा सिंह गौर बोली: डिंपल यादव का ‘मसीहा’ रोल ‘बेमिशाल’, लाठीचार्ज में दिखाई मातृत्व की ‘मिसाल’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़