24.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
सीएम योगी को पसंद नहीं आया इस लोकसभा सीट का नाम: कहा- गुलामी की निशानी को समाप्त करना है
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी को पसंद नहीं आया इस लोकसभा सीट का नाम: कहा- गुलामी की निशानी को समाप्त करना है

  • ब्यूरो रिपोर्ट

घाटमपुर। मुख्यमंत्री योगी को 2009 में परिसीमन के बाद बनी अकबरपुर लोकसभा सीट का नाम पसंद नहीं आया। पतारा में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से कहा कि गुलामी की निशानी को समाप्त करना है। यह सुनते ही जनता ने भी शोर मचाकर सहमति प्रदान की। महज 15 वर्ष पुरानी अकबरपुर लोकसभा सीट कानपुर नगर और देहात की विधानसभाओं को जोड़कर बनी है। साल 2009 के पहले इसे घाटमपुर लोकसभा सीट कहा जाता था।

सीएम योगी को पसंद नहीं आया इस लोकसभा सीट का नाम: कहा- गुलामी की निशानी को समाप्त करना है
CM Yogi did not like the name of this Lok Sabha seat: Said- the symbol of slavery has to be ended

नए परिसीमन के बाद फतेहपुर की जहानाबाद समेत कानपुर देहात के डेरापुर, राजपुर और भोगनीपुर क्षेत्र हट गए और कानपुर देहात की अकबरपुर-रनियां, कानपुर की बिठूर, कल्याणपुर और महाराजपुर विधान सभाएं जोड़ी गईं। इसके बाद इसे 2009 में अकबरपुर लोकसभा सीट नाम दिया गया।

सीएम योगी को पसंद नहीं आया इस लोकसभा सीट का नाम: कहा- गुलामी की निशानी को समाप्त करना है
CM Yogi did not like the name of this Lok Sabha seat: Said- the symbol of slavery has to be ended

– सीएम योगी ने जनसभा में दिया बयान

बुधवार को पतारा में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले के समर्थन में जनसभा करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जब लोकसभा सीट का बार-बार नाम लेना पड़ा तो उन्होंने कहा, ‘एक तो नाम ही ऐसा है कि बार-बार बोलने में सोचना पड़ता है। सीएम योगी ने जनता से कहा कि गुलामी के निशानी को समाप्त करना है और अपनी विरासत का सम्मान करना है। कहा कि गुलामी के चिह्नों को समाप्त करने का जो कार्य हुआ है उसमें आप भी अपने वोट से सहभागी बन सकते हैं। उन्होंने मौजूद जनता से इस बारे में हामी भी भरवाई।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दलजीत और धनंजय की ‘दोस्ती’ नें मित्रता का दर्शाया महत्व: आत्मीय प्रेम से ‘महकी फिजां’

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा विकास की सौगात: सड़क, रोशनी व मंदिर सौंदर्यीकरण का लोकार्पण

City News Uttar Pradesh

भीषण सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर के बाद लगी आग; चार लोग जिंदा जले, चार घायल

विद्युत तारों की स्पार्किग से दूकान मे लगी आग, 5 लाख का सामान खाक

बाघ ने मचाई दहशत: दो मवेशियों का किया शिकार, हाथियों के साथ उतरी ‘वन विभाग’ की टीम !

Banda : भाजपा ने धूमधाम से मनाया पार्टी का 41वां स्थापना दिवस …

ब्रेकिंग न्यूज़