- विनोद मिश्रा
बांदा। बिजली चोरी पर लगाम लगाने को विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। अब उपभोक्ताओं के यहां 4 जी स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। जिससे बिजली की वास्तविक खपत के अनुसार ही बिल देना पडे़गा। जनपद के विद्युत वितरण खंडों में एक सैकड़ा से अधिक स्थानों पर जिओ टैगिंग किया जा चुका है और लोकसभा चुनाव के बाद घर-घर स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू हो जायेगा।

जनपद में विद्युत चोरी पर लगाम लगाने तथा बिलिंग में इजाफा करने के लिए पावर कारपोरेशन ने घर-घर स्मार्ट मीटर लगाने की कवायद शुरू कर दी है। बिजली चोरी रोकने समेत अन्य सुविधाओं के लिए बांदा विद्युत वितरण मंडल में 3 लाख 45 हजार 4जी स्मार्ट मीटर लगाने की विभाग की योजना है। स्मार्ट मीटर लगाने के लिए पॉवर कारपोरेशन और जीनस पॉवर सल्यूशंस लिमिटेड कंपनी ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जिले के विद्युत वितरण खंडों में करीब एक सैकड़ा से अधिक स्थानों पर जियो टैगिंग किया जा चुका है।

बिजली विभाग के अधिकारियों की मानें तो स्मार्ट मीटर लगाने के बाद बिजली चोरी के मामलों पर अंकुश लगेगा और उपभोक्ता उपयोग के अनुसार ही बिल अदा करेंगे। कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी के कर्मचारियों ने विभिन्न स्थानों पर जियो टैगिंग का काम शुरू कर दिया है और अगले माह से नगरीय विद्युत वितरण खंड से स्मार्ट मीटर लगाने की शुरुआत की जा सकती है। अधिशाषी अभियंता विद्युत नगरीय वितरण खंड प्रकाश देव पांडेय ने बताया कि है कि 4जी स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली चोरी पर रोक लगेगी। साथ ही लाइन लास व कटियाबाजी से निजात मिलेगी। 4 जी स्मार्ट मीटर में आन आफ का विकल्प भी होगा। जिससे उपभोक्ताओं को बिजली की वास्तविक खपत के अनुसार ही बिल देना पड़ेगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
