City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश नें बताया : तीन बांधों की होगी मरम्मत, रुकेगा रिसाव
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश नें बताया : तीन बांधों की होगी मरम्मत, रुकेगा रिसाव

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री एवं ललितपुर के प्रभारी रामकेश निषाद नें बताया की मानसून आने से पहले ललितपुर जिले के उटारी, गोविंद सागर और शहजाद बांध की मरम्मत कराई जाएगी। रिसाव रोकने सहित अन्य कार्यों के लिए सिंचाई विभाग ने करीब 2.50 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की है। राज्य मंत्री निषाद नें यह जानकारी विशेष भेंट में दी।बताया की ललितपुर को बांधों का जिला कहा जाता है। यहां चौदह बांध परियोजनाएं हैं। इनसे निकली नहरों से किसान फसलों की सिंचाई करते हैं। पेयजल के लिए भी ये परियोजनाएं महत्वपूर्ण हैं।

मंत्री रामकेश बोले मुख्तार अंसारी एक अपराधी है: मौत पर सियासत उचित नहीं

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा की गोविंद सागर, उटारी और शहजाद बांध पुराने बांधों में शुमार हैं। इनका रखरखाव और सुधार कार्य सिंचाई विभाग कराता है। मानसून सीजन से पूर्व सिंचाई विभाग ने उटारी, गोविंद सागर और शहजाद बांध की मरम्मत व अन्य सुधार की कार्ययोजना तैयार की है। उटारी बांध के लिए 50 लाख और गोविंद सागर व शहजाद बांध पर एक-एक करोड़ रुपये से कार्य कराए जाएंगे। इससे बांधों की सीपेज रिपेयरिंग, पैराविट मरम्मतीकरण, रेन कट, पिचिंग सहित अन्य कार्य होंगे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : वाह भाई वाह:”दरोगा जी चोरी हो गई “की शिकायत पर भड़के चौकी इंचार्ज…

City News Uttar Pradesh

शरीर व मन को स्वस्थ रखने और आत्म शुद्धि के लिए योग जरूरी

सुनील पटेल पर ‘संकट’ के बादल और हुये गहरे: महा घोटाले की ‘सुनामी’ में डूब रहा पंचायत सम्राट ?

City News Uttar Pradesh

सपा ने हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी की संसदीय सीट से अजेद्र सिंह राजपूत प्रत्याशी बनाया

City News Uttar Pradesh

बांदा में दूसरे दिन का दशहरा : अलीगंज रामलीला का हुआ रावण वध मंचन

City News Uttar Pradesh

फतेहपुर में महिला की हत्या कर शव सेफ्टी टैंक में फेंका, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़