City News Uttar Pradesh
भारत रत्न सम्मान है या बन गया है राजनीतिक सौदा ?
उत्तर प्रदेश

भारत रत्न सम्मान है या बन गया है राजनीतिक सौदा ?

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भारत रत्न सम्मान है या सौदा?अब यह स्वस्थ लोकतंत्र के लिये बहुत गंभीर चिंतन का विषय बन गया है। भारत रत्न राजनीतिक स्वार्थ की रेवड़ी सा बंट रहा है?मेरी व्यक्तिगत राय में यह सम्मान कम चुनावी समीकरण ज्यादा लग रहा है। कहीं इसके ज़रिए सरकार बदल रही है तो कहीं बीजेपी को नया दल मिल रहा है। ऐसा लग रहा है इस बार 2024 के चुनाव में समीकरण और गठबंधन का एक नाम “भारत रत्न समीकरण और भारत रत्न गठबंधन” भी होगा। क्या 2024 का चुनाव भी भावुकता और सम्मान के नाम पर गुज़र जाएगा ?

भारत रत्न सम्मान है या बन गया है राजनीतिक सौदा ?
Is Bharat Ratna an honor or has it become a political deal?

भारत रत्न सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार है। ऐसे में राजनीतिक समीकरण जोड़ने और दलबदल कराने के लिए क्या भारत रत्न दिया जाना चाहिए ? यदि यह सही कदम है तो फिर इस सम्मान की क्या अहमियत रह जाएगी ? फिर तो होना यह चाहिये सारे मतदाताओं को ही भारत रत्न के सम्मान से नवाज दिया जाये!भारत रत्न को राजनीतिक हथियार नहीं बनाया जाना चाहिये। क्योंकि अब तो ऐसा लगता है कि हम एक देश के रूप में “सर्वश्रेष्ठ सम्मान देने की प्रक्रिया भी सर्वश्रेष्ठ” नहीं बना सके हैं। जो भी है इस बार बीजेपी का बेड़ा पार कराने में भारत रत्न काफी काम आ रहा है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा बना अफसरशाही का ‘लूट मॉडल’: योजनाओं की हकीकत ढेर ! सिस्टम बेलगाम !

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर सिंह यादव नें कहा: केंद्रीय बजट ‘जनता’ के लिये ‘निराशाजनक’

City News Uttar Pradesh

बांदा के सजे बाजार: धनतेरस पर खरीददारी का होगा महोत्सव

City News Uttar Pradesh

Banda : मुख्य मंत्री के निर्देश, अवैध खनन करनें बालों पर करें सख्त कार्यवाई, पर परिणाम हवा-हवाई ! …

City News Uttar Pradesh

पूर्व मंत्री दद्दू नें थामा सपा का दामन : बांदा के नरैनी मतदाताओ में मचा “हाय दईया” !

City News Uttar Pradesh

अवैध शराब : विधानसभा चुनाव में खपाने के लिए तैयार की जा रही थी शराब, पुलिस ने दबिश देकर तीन महिलाओं को पकड़ा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़