30.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा नें विपक्षी दलों में सेंधमारी का अभियान किया शुरू ! बाल कुमार थामेंगे क्या कमल ?
उत्तर प्रदेश

भाजपा नें विपक्षी दलों में सेंधमारी का अभियान किया शुरू ! बाल कुमार थामेंगे क्या कमल ?

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा नें बांदा संसदीय क्षेत्र में विपक्षी दलों में सेंध लगाने को अंतिम रूप दे दिया है। सात फरवरी से भाजपा का ज्वायनिंग अभियान शुरू हो जायेगा। पूर्व सांसद बालकुमार के भाजपा में शामिल होने की तैयारी की भी अपुष्ट सूचना हैं।

हमीरपुर लोकसभा : भाजपा में टिकट की राजनीति तेजी से होने लगी गर्म !

भाजपा के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव में मिशन को पूरा करने के लिये विपक्षी दलों में सेंध लगाने का अभियान शुरू कर दिया गया है। इसकी रणनीति की मुख्य कमान जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद,सदर विधायक प्रकाश दिवेदी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल नें संभाल ली है औऱ इसके लिये अपने खास एवं वजनदार सहयोगियों को नीति का मंत्र पढ़ा दिया है।

बांदा भाजपा नें विपक्षी दलों में सेंधमारी का अभियान किया शुरू !
Banda BJP starts campaign of burglary among opposition parties!

बताते है की इसके लिये जिलाध्यक्ष औऱ क्षेत्रीय अध्यक्ष को ज्वाइनिंग का रोड मैप भी मिल गया है। लोक सभा में कमल खिलाने की रणनीति के तहत पार्टी नें गांव से लेकर जिला स्तर तक विपक्षी दलों के नेताओं औऱ जन प्रतिनिधियों को अपने पाले में लाने की तैयारी की है। बुंदेलखंड क्षेत्र में भाजपा काट देगी दो सांसदों के टिकट ? चित्रकूट मंडल में लटकी तलवार !

सूत्रों के मुताबिक सात फरवरी से ज्वयनिंग अभियान शुरू हो जायेगा। विपक्षी नेताओं के स्तर के अनुसार इन्हें प्रदेश कार्यालय से लेकर क्षेत्रीय एवं जिला कार्यालय में ज्वायनिंग कराया जायेंगा। बांदा सांसदी सीट से पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल के भी भाजपा में शामिल होने की सुगबुगाहट है। इसके अलावा कुछ औऱ चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिकाध्यक्ष मालती बासू की जनसुनवाई में दिखी संवेदनशीलता: अंबेडकर को भी किया याद

City News Uttar Pradesh

बांदा : तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई रिक्शा पलटने से चालक की मौत, सब्जी लेकर जा रहा था बाजार

बांदा जिले में 13,28,339 मतदाता करगें अपने मताधिकार का प्रयोग

पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने ‘नए साल’ पर दी बधाई: सेवा और समर्पण का दिया ‘संदेश’

चित्रकूट मंडल में जहर का कारोबार: बाजार में 40 प्रतिशत नकली दवा, प्रशासन लाचार !

City News Uttar Pradesh Desk

बालू माफियाओ का केन पर अत्याचार : जलधारा रोक करने लगते हैं अवैध खनन ! बुलडोजर को बना लेते साथी !

ब्रेकिंग न्यूज़