
- विनोद मिश्रा
बांदा। दीपावली पर पटाखे छुड़ाने की रस्म निभाने वालों की जेब खाली करने के लिए आतिशबाजों ने दुकानें सजा ली हैं। रविवार की रात दीपावली को धूमधड़ाकों और धुएं में लगभग तीन करोड़ रुपये से ज्यादा फुंकेंगे। उधर, आतिशबाजी दुकानों में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नजर नहीं आ रहे।

जीआईसी मैदान में आतिश बजी की दुकानें सजाई गई है। दीपावली पर आतिशी नजारे और धूमधड़ाके शगुन में शामिल होने से हरेक आतिशबाज ने दुकान में लाखों रुपये की आतिशबाजी सजा रखी है। ग्राहक भी मंडराने लगे हैं। दुकानों में सस्ते, महंगे और मध्यम कीमतों की आतिशबाजी उपलब्ध है। रविवार को इनकी बिक्री बढ़ जायेगी। हर शौकीन अपनी हैसियत के मुताबिक खरीददारी करेगा। 25 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक प्रति अदद कीमत की आतिशबाजी मौजूद है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष आतिशबाजी के दामों में 30 से 35 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई है।

आतिशबाज फैय्याज खां, लाला गुप्ता, रज्जन गुप्ता, राजू त्रिपाठी आदि ने बताया कि महंगाई के बाद भी पटाखों की कम बिक्री के आसार नहीं हैं। लगभग तीन करोड़ रुपये की शहर में बिक्री होने की उम्मीद है। आतिशबाजी मार्केट में फायर ब्रिगेड ने एहतियाती उपाए किए हैं। एक फायर टैंक की गाड़ी और चार जवान ड्यूटी पर लगाए गए हैं। मुफ्त के आतिशबाजी बंटोरने वालों की भी भीड़ उमड़ने लगी। उधर, आतिशबाजी दुकानों में सुरक्षा बंदोबस्त पर्याप्त नहीं हैं। बाल्टियों में बालू और पानी का इंतजाम नहीं किया गया।



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
