City News Uttar Pradesh
कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म: लिफ्ट देने के बहाने बैठाया था वाहन में, डेढ़ साल बाद दर्ज हुआ मुकदमा
उत्तर प्रदेश

कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म: लिफ्ट देने के बहाने बैठाया था वाहन में, डेढ़ साल बाद दर्ज हुआ मुकदमा

  • ब्यूरो रिपोर्ट

चित्रकूट। चित्रकूट जिले में पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने ही गांव के दो युवकों पर रास्ते में चार पहिया वाहन में लिफ्ट देकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। डेढ़ साल पुराने मामले में अदालत के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच शुरू करने की बात कही है।

कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म: लिफ्ट देने के बहाने बैठाया था वाहन में, डेढ़ साल बाद दर्ज हुआ मुकदमा
Gang rape of a woman in a car: Made her sit in the vehicle on the pretext of giving lift, case registered after one and a half years

पीड़िता ने बताया कि मामला 28 फरवरी 2022 का है। जब वह अपने मायके गई थी। वहां से लौटते समय कर्वी मुख्यालय में बस का इंतजार कर रही थी। इसी बीच गांव के दो पहचान के युवक राजेंद्र सिंह व भोंडा खान एक चार पहिया वाहन से मिले। बातचीत के दौरान साथ में गांव चलने के लिए कहा तो वह कार में बैठ गई।

आरोप लगाया कि रास्ते में दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद सड़क किनारे उसे फेंककर भाग गए। इस मामले की कोतवाली व पहाड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहुंची, तो उसे लौटा दिया गया। इसके बाद उसने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। कोतवाल अजीत पांडेय ने बताया कि अदालत के आदेश पर दो के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में जांच शुरू की गई है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : डीजीपी कार्यालय मै तैनात लिपिक की पत्नी के साथ हुई थी लूट, एसओजी समेत आठ टीमें खोजने में जुटी

विश्व हिंदू परिषद धर्म रक्षा के लिये चलायेगी निधि संचय अभियान: बनी रणनीति

City News Uttar Pradesh

यूपी में पहले चरण की वोटिंग खत्म : 5 बजे तक कुल 57.79 प्रतिशत वोटिंग, पढ़िए 2017 के मुकाबले कहां कैसी रही वोटिंग

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर ने फूंका शंखनाद: ‘पीडीए’ भाजपा के लिये चुनावी ‘परमाणु बम’ !

City News Uttar Pradesh

भइया दूज पर उमड़ा भाई बहन का अटूट प्रेम : दीर्घायु की हुई कामना

City News Uttar Pradesh

महोबा में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बाेले, पहले लड़कों की नहीं होती थी शादी, अब घर-घर पहुंच रहा पानी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़